ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Texas Flood: बढ़ सकता मौतों का आंकड़ा, मलबे से निकाले जा रहे शव

टेक्सास में बाढ़ के बाद कीचड़ और मलबे के बीच शवों को मिलने का क्रम जारी है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा और अधिक बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

 टेस्क्सास फ्लड के दौरान लापता हुए लोगों की तलाश जारी है।  टेस्क्सास फ्लड के दौरान लापता हुए लोगों की तलाश जारी है। / Ronaldo Schmedit/AFP

टेक्सास में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 9 जुलाई को बढ़कर 119 हो गई।  अभी भी 160 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है।  ऐसे में मृतकों की संख्या दोगुनी से भी अधिक होने की आशंका है। मध्य टेक्सास में श्रमिक कीचड़ भरे मलबे के ढेरों को छानने में लगे हैं। इस बीच गवर्नर ग्रेग एबॉट ने ध्वज आधा झुकाने का आदेश जारी किया है। 

बाढ़ का केंद्र टेक्सास के पहाड़ी क्षेत्र यानी फ्लैश फ्लड एली में स्थित केर काउंटी रहा। जहां से लगभग 161 लोग लापता बताए जा रहे हैं। काउंटी की अधिकारी शेरिफ लैरी लीथा ने केर काउंटी में सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। यहां 36 बच्चों समेत करीब 95 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में  ग्वाडालूप नदी के तट पर स्थित समर कैंप के काउंसलर और 27 लड़कियां भी शामिल हैं। 

2,000 बचावकर्मी ग्राउंड पर
कीचड़ और मलबे के कारण हेलीकॉप्टरों, ड्रोन और कुत्तों की मदद से खोज और बचाव कार्य मुश्किल हो रहा था। ऐसे में आपदा राहत कार्यों को बढ़ावा देने के लिए 2,000 से ज्यादा बचावकर्मी, पुलिस और विशेषज्ञ बाढ़ क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। 

टेक्सास में मलबे, कीचड़ में शव
टेक्सास में शवों का तलाश जारी है। बाढ़ के बाद लापता हुए लोगों का शव मलबे और कीचड़ सर्च किया जा रहा है। टेक्सास के हंट शहर में, AFP की एक टीम ने बचावकर्मियों को मलबे के ढेर से शवों को निकालते देखा। रिपोर्ट के मुताबिक, 24 वर्षीय जेवियर टोरेस अपने दादा का शव मिलने के बाद, अपनी दादी की तलाश में कीचड़ खोदते दिखे। इस दौरान उन्हें दो बच्चों के शव भी मिले, जो नदी से बहाव के साथ ऊपर आए थे। 

वहीं एएफपी की एक रिपोर्ट में कहा गया कि 4 जुलाई को बाढ़ के साथ राज्य के अन्य हिस्सों में करीब 24 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। 

बाढ़ से टेक्सास में भारी नुकसान के बीच ट्रंप शुक्रवार को प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ टेक्सास का दौरा करने वाले हैं। इस बीच रेस्क्यू को लेकर ट्रंप ने कहा कि राहत बचाव कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। पर्याप्त मात्रा में हेलीकॉप्टर मंगवाए गए हैं, रेस्क्यू कर्मियों ने अब तक बहुत से लोगों को बाढ़ क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाला है।"

घर- घर रेस्क्यू
केरविले के पुलिस अधिकारी जोनाथन लैम्ब ने अधिकारियों और स्वयंसेवकों द्वारा किए गए वीरतापूर्ण बचाव कार्यों के बारे में बताया। उन्होने कहा कि  सैकड़ों लोगों को उनके घरों और वाहनों से बाहर निकाला गया। लैम्ब ने बताया कि केर काउंटी में अधिकारियों ने घर- घर जाकर लोगों के हालात देखे, बाढ़ से प्रभावित घरों की खिड़कियों से उन्हें बाहर निकाला।

इस बीच रेस्क्यू कार्य में लगे टेक्सास गेम वार्डन के बेन बेकर ने स्थिति बयां की है। उन्होंने कहा, "अवशेषों के तलाश में मलबे के ढेर बड़ी बाधा हैं। इन ढेरों में अंदर तक तलाश करना मुश्किल और खतरनाक होता है। ऐसे में आपदा प्रबंधन फंड के इस्तेमाल को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखे सवाल उठ रहे हैं। आरोप लग रहे हैं कि प्रेसिडेंट ने सरकारी फंड में कटौती करते हुए वेदर अलर्ट सिसटम को कमजोर किया, जिसके चलते देश को बड़ा नुकसान  झेलना पड़ रहा है। 

रुइदोसो नदी का जलस्तर 20 फीट बढ़ा
वहीं टेक्सास के   पड़ोसी राज्य न्यू मैक्सिको में, रुइदोसो नदी में मंगलवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बारिश के चलते रुइदोसो नदी का जलस्तर रिकॉर्ड तोड़ 20 फीट बढ़ चुका है। 

यह भी पढ़ें: Urology Care grants 2025:  भारतीय मूल के डॉक्टर्स को मिला मानवीय अनुदान 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?