ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सांसद टॉम सुवोजी ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र, दाढ़ी नीति में ढील देने की अपील

इस नई नीति को लेकर सिख, मुस्लिम और अफ्रीकी-अमेरिकी समुदायों में असंतोष देखा जा रहा है।

 सांसद टॉम सुवोजी और रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ  सांसद टॉम सुवोजी और रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ / Wikimedia commons

अमेरिकी सांसद टॉम सुवोजी ने रक्षा मंत्री पीटर हेगसेथ को पत्र लिखकर सेना में लागू नई दाढ़ी नीति पर पुनर्विचार करने की अपील की है। दरअसल, हेगसेथ ने हाल ही में वर्जीनिया के क्वांटिको में सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि अब दाढ़ी, लंबे बाल या व्यक्तिगत दिखावे की कोई छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नीति सख्ती से लागू होगी, जिससे सैन्य अनुशासन और एकरूपता बनी रहे।

हालांकि, इस नई नीति को लेकर सिख, मुस्लिम और अफ्रीकी-अमेरिकी समुदायों में असंतोष देखा जा रहा है। पहले की नीति में धार्मिक आधार पर दाढ़ी रखने की अनुमति थी, जिससे सिख सैनिक अपने धर्म के अनुरूप सेवा कर सकते थे।

यह भी पढ़ें- न्यायाधीश ने निखिल गुप्ता को दिया नया वकील, पूर्व-परीक्षण 14 नवंबर को

सुवोज़ी ने लिखा, अगर यह ‘दाढ़ी प्रतिबंध’ धार्मिक या चिकित्सीय छूट के बिना लागू किया गया, तो यह कई नागरिकों को सैन्य सेवा से वंचित कर सकता है। उन्होंने कहा कि पेशेवर अनुशासन और धार्मिक स्वतंत्रता दोनों को साथ लेकर चलना संभव है।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?