ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ब्रिटिश सिख डॉ. अमृतपाल सिंह हंगिन को नाइटहुड की उपाधि

डॉ. अमृतपाल सिंह हंगिन को प्रो. पाली हंगिन के रूप में जाना जाता है। हंगिन डरहम यूनिवर्सिटी में मेडिसिन के संस्थापक डीन और ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन (BMA) के पूर्व अध्यक्ष थे।

Image : X @Durham_uni /

करीब 30 साल से अधिक समय से चिकित्सा क्षेत्र में सेवारत ब्रिटिश सिख डॉ. अमृतपाल सिंह हंगिन को वर्ष 2024 के लिए ‘नाइटहुड’ से नवाजा गया है। यह सम्मान किंग चार्ल्स (तृतीय) की ओर से प्रदान किया जाता है। हंगिन के अलावा भारतीय मूल के कई लोगों को अन्य सम्मान प्रदान किये गये हैं।

न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में जनरल प्रैक्टिस के इमेरिटस प्रोफेसर डॉ. अमृतपाल सिंह हंगिन को शुक्रवार रात चिकित्सा सेवाओं के लिए नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया। समारोह में लगभग 30 भारतीय मूल के स्वास्थ्य पेशेवरों, परोपकारी और सामुदायिक कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. अमृतपाल सिंह हंगिन को प्रो. पाली हंगिन के रूप में जाना जाता है। हंगिन डरहम यूनिवर्सिटी में मेडिसिन के संस्थापक डीन और ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन (BMA) के पूर्व अध्यक्ष थे। इस अवसर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि यह सम्मान सूची देश भर के लोगों की असाधारण उपलब्धियों और उन लोगों को मान्यता देती है जिन्होंने निस्वार्थता और करुणा के प्रति सर्वोच्च प्रतिबद्धता दिखाई है। सभी सम्मानित लोग इस देश का गौरव हैं और हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।

जिन ब्रिटिश-भारतीय अधिकारियों को ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (OBE) से सम्मानित किया गया उनमें ओल्डबरी, वेस्ट मिडलैंड्स में समुदाय की सेवाओं के लिए बलदेव प्रकाश भारद्वाज, दान सेवाओं के लिए दक्षिण एशिया स्वैच्छिक उद्यम के अध्यक्ष डॉ. दीपांकर दत्ता, रेल निर्यात सेवाओं के लिए एक्सरेल ग्रुप के सीईओ मुनीर पटेल, व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सोसाइटी ऑफ ऑक्यूपेशनल मेडिसिन की अध्यक्ष डॉ. श्रीति पट्टानी, सार्वजनिक सेवा के लिए यूके के न्याय मंत्रालय में जेल इंफ्रास्ट्रक्चर टीम के प्रमुख परियोजना प्रायोजक राजविंदर सिंह और खेल सेवाओं के लिए आर्सेनल फुटबॉल क्लब के सीईओ विनयचंद्र गुडुगुंटला वेंकटेशम शामिल हैं।

कैबिनेट कार्यालय ने कहा कि इस वर्ष असाधारण उपलब्धियों के लिए 1200 से अधिक हस्तियों को सम्मानित किया गया है। MBE के अन्य भारतीय मूल के प्राप्तकर्ताओं में तजिंदर कौर बनवैत, डॉ. मानव भावसार, नीलेश भास्कर दोसा, डॉ. दिनेंद्र सिंह गिल, डॉ. जियान प्रकाश गोपाल, जसदीप हरि भजन सिंह खालसा, डॉ. मीनाक्षी नागपॉल और सतीश मणिलाल परमार शामिल हैं।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in