ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

UCLA में भारतीय मूल के प्रतिष्ठित प्रोफेसर नील गर्ग को इसलिए किया गया सम्मानित

प्रोफेसर नील गर्ग को 2025 डेविड ए. इवांस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। नील गर्ग इस राष्ट्रीय सम्मान को पाने वाले पहले शख्सियत हैं। इस पुरस्कार को 2023 में अमेरिकन केमिकल सोसाइटी (ACS) द्वारा स्थापित किया गया था।

नील गर्ग इस राष्ट्रीय सम्मान को पाने वाले पहले शख्सियत हैं। / Image – UCLA

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स (UCLA) में भारतीय मूल के एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर नील गर्ग को 2025 डेविड ए. इवांस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें एडवांसमेंट और ऑर्गेनिक सिंथेसिस के एजुकेशन के लिए दिया गया है। नील गर्ग इस राष्ट्रीय सम्मान को पाने वाले पहले शख्सियत हैं। इस पुरस्कार को 2023 में अमेरिकन केमिकल सोसाइटी (ACS) द्वारा स्थापित किया गया था। इसका मकसद है कि कार्बनिक सिंथेसिस के क्षेत्र में अनुसंधान और शिक्षा दोनों में उत्कृष्टता को पहचाना जा सके।

यह पुरस्कार डेविड ए. इवांस के नाम पर है। वे यूसीएलए के पूर्व फेकल्टी मेंबर और आर्गेनिक केमिस्ट्री में एक महान शख्सियत थे। उनके प्रतिष्ठित करियर में यूसीएलए, कैलटेक और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पद शामिल थे। इस पुरस्कार में $5,000 की राशि भी शामिल है। गर्ग को 25 मार्च को सैन डिएगो, सीए में एसीएस स्प्रिंग 2025 मीटिंग में यह प्रदान किया जाएगा।

नील गर्ग ने कहा, 'इवांस हमारे क्षेत्र में एक महान शख्सयित और हम सभी के लिए एक प्रेरणा थे। यह एक बहुत बड़ा सम्मान है। यह पुरस्कार न केवल मेरे लिए, बल्कि मेरी प्रयोगशाला के सभी सदस्यों के लिए है। अनुसंधान और शिक्षा में हमारे सामूहिक प्रयासों को इस पुरस्कार से पहचाना जाना बड़ी उपलब्धि है।' गर्ग ने कहा कि 2007 में यूसीएलए संकाय में शामिल होने के प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले मैंने इवांस से बात की। उन्होंने तब मुझे आश्वस्त किया था कि यूसीएलए मेरे करियर को पनपने के लिए एकदम सही जगह होगी।

गर्ग वर्तमान में यूसीएलए में केनेथ एन. ट्रूब्लड प्रोफेसर ऑफ केमिस्ट्री हैं। उन्होंने अपने अभिनव शोध के लिए व्यापक पहचान अर्जित की है। खासकर रासायनिक प्रतिक्रियाओं के स्थापित प्रतिमानों को चुनौती देने में उनका कोई सानी नहीं है। उनकी प्रयोगशाला के हालिया काम, जिसमें 2023 में लिस्सोडेंडोरिक एसिड ए का संश्लेषण शामिल है, ने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
'साइंस' में प्रकाशित इस अध्ययन में एक नया तरीका सामने आया, जिसने वैज्ञानिक समुदाय का ध्यान आकर्षित किया।

अपने शोध के अलावा गर्ग एक प्रसिद्ध शिक्षक हैं। उनके पाठ्यक्रम उनकी पहुंच और प्रभाव के लिए प्रसिद्ध हैं। इनमें एक बड़ा पूर्व-स्वास्थ्य पाठ्यक्रम 'एलए वीकली' द्वारा लॉस एंजिल्स के सर्वश्रेष्ठ में से एक नामित किया गया है। उनके प्रयास कक्षा से परे होते हैं। ऑनलाइन शैक्षिक उपकरण और 'केम किड्स' शिविर जैसे आउटरीच कार्यक्रमों के साथ वे बच्चों को आर्गेनिक केमिस्ट्री से परिचित कराते हैं। गर्ग की शैक्षिक योग्यता में न्यू यॉर्क विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री, कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पीएचडी शामिल है। वह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, इरविन में एक एनआईएच पोस्टडॉक्टरल फेलो भी हैं।

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video