ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

प्रीतेश गांधी और अपूर्व पटेल कॉमन थ्रेड्स के राष्ट्रीय निदेशक मंडल में शामिल

कॉमन थ्रेड्स टेक्सास एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो कम संसाधन वाले समुदायों में पोषण और शिक्षा को बढ़ावा देता है।

प्रीतेश गांधी और अपूर्व पटेल /

भारतीय मूल के चिकित्सक प्रीतेश गांधी और अपूर्व पटेल नोवो नॉर्डिस्क इंक. में अमेरिकी सोशल इफेक्ट डायरेक्ट हैं। इन दोनों दिग्गजों को गैर लाभकारी संस्था कॉमन थ्रेड्स ने अपने  राष्ट्रीय निदेशक मंडल में शामिल करके सम्मानित किया है। नए नियुक्तियों को लेकर कॉमन थ्रेड्स की सीईओ लिंडा नोविक ओ'कीफ ने बड़ी उम्मीदें जताते हुए कहा कि नए बोर्ड सदस्यों के शामिल होने से संस्था और अधिक शक्ति के लिए जरूरतमंदों की सहायता कर सकेगी। 

टेक्सास स्थित कॉमन थ्रेड्स एक गैर-लाभकारी संस्था है जो कम संसाधन वाले समुदायों में भोजन और पोषण शिक्षा को बढ़ावा देती है। इसकी स्थापना 2003 में हुई थी। संस्था की ओर से वंचित समुदायों में पोषण शिक्षा और स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य किए जाते हैं। कॉमन थ्रेड्स के  राष्ट्रीय निदेशक मंडल में भारतीय मूल के प्रीतेश गांधी और अपूर्व पटेल की नियुक्ति अहम मानी जा रही है। 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related