ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

PM मोदी ने पुतिन से फोन पर की बात, भारत का संदेश- यूक्रेन संकट का शांतिपूर्ण समाधान

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और रूस के विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर भी चर्चा की।

 भारतीय पीएम मोदी और साथ में रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारतीय पीएम मोदी और साथ में रूसी राष्ट्रपति पुतिन / REUTERS/File Photo

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की। यह बातचीत तब हुई है जब हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पुतिन के बीच अलास्का में यूक्रेन संकट को लेकर वार्ता हुई थी। यह वार्ता हालांकि बेनतीजा रही, लेकिन दोनों नेताओं ने इसे रूस-यूक्रेन शांति समझौते के लिए अहम बताया। पुतिन ने अलास्का में ट्रम्प से अपनी बैठक का मूल्यांकन प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का धन्यवाद करते हुए भारत की स्थायी नीति दोहराई कि यूक्रेन संकट का समाधान केवल कूटनीति और संवाद के माध्यम से संभव है।

यह भी पढ़ें- ट्रेड-वॉर: FED के मुद्दों पर Geopolitics कितनी हावी?

उन्होंने कहा कि भारत इस दिशा में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और रूस के विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर भी चर्चा की।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?