ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ऑस्कर नामांकित फिल्म ‘होमबाउंड’ पर साहित्य चोरी का आरोप, लेखिका ने दायर किया मामला

धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 फिल्म ‘होमबाउंड’ का पोस्टर फिल्म ‘होमबाउंड’ का पोस्टर / Instagram/@dharmamovies

निर्देशक नीरज घायवान की ऑस्कर 2026 के लिए शॉर्टलिस्टेड फिल्म ‘होमबाउंड’ कानूनी विवाद में फंस गई है। पत्रकार और लेखिका पूजा चंगोईवाला ने धर्मा प्रोडक्शंस और नेटफ्लिक्स के खिलाफ साहित्य चोरी (प्लेज़रिज़्म) का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

पूजा चंगोईवाला का आरोप है कि फिल्म ‘होमबाउंड’ ने उनकी वर्ष 2021 में प्रकाशित इसी नाम की किताब से अवैध रूप से सामग्री ली है। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को ईमेल के जरिए बताया कि उनके वकील द्वारा भेजा गया कानूनी नोटिस प्रोडक्शन हाउस ने नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

हालांकि, चंगोईवाला ने यह स्वीकार किया कि उनकी किताब और फिल्म दोनों ही 2020 के कोविड काल में हुए प्रवासी मजदूरों के पलायन से प्रेरित हैं, लेकिन उनका कहना है कि समानता केवल विषय तक सीमित नहीं है।

यह भी पढ़ें- ईयू-भारत एफटीए से माल्टा के राजदूत को बड़ी उम्मीद, कहा- निवेश होगा आसान

उन्होंने लिखा, “फिल्म देखने के बाद मुझे पता चला कि निर्माताओं ने न सिर्फ मेरी किताब का शीर्षक अपनाया है, बल्कि फिल्म के दूसरे हिस्से में मेरी किताब के कई दृश्य, संवाद, कथानक संरचना, घटनाओं का क्रम और रचनात्मक अभिव्यक्तियां भी हूबहू इस्तेमाल की गई हैं।” चंगोईवाला के वकील ने 15 अक्टूबर को धर्मा प्रोडक्शंस को कथित उल्लंघन के ठोस सबूतों के साथ कानूनी नोटिस भेजा था, लेकिन उस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?