ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

न्यूयॉर्क से न्यूजीलैंड तक राम नाम की धूम, टाइम्स स्क्वायर पर बजे ढोल

न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर भारतीय मूल के लोगों ने भजन कीर्तन का आयोजन किया, रामनामी झंडे लहराए और ढोल मजीरे की थाप पर जयश्रीराम का जयघोष किया।

 न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर राम भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर राम भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। / X @IndiainNewYork

अयोध्या में श्री रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह अभूतपूर्व धूमधाम के साथ संपन्न हुई। इस दौरान पूरे भारत में दिवाली जैसा जश्न मनाया गया। भारत ही नहीं, विदेशों में भी राम भक्तों ने पूरे जोश के साथ कार्यक्रमों का आयोजन किया और भक्ति की गंगा बहाई। आइए बताते हैं कहां पर कैसे जश्न मनाया गया। 

पूरे अमेरिका में विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन किए गए। कई जगह रामायण का पाठ हुआ। न्यूयॉर्क में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर भारतीय मूल के लोगों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य उत्सव मनाया। इस दौरान भजन कीर्तन का आयोजन किया, रामनामी झंडे लहराए और ढोल मजीरे की थाप पर जयश्रीराम का जयघोष किया। भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया। 

Comments

Related