ब्रिटेन के राजकुमार हैरी की पत्नी मेघन मार्कल का शो आगामी 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। बीते गुरुवार को 'विद लव-मेघन' का दो मिनट लंबा ट्रेलर नेटफ्लिक्स द्वारा जारी किया गया। यह आठ-एपिसोड की लाइफस्टाइल सीरीज़ है। इस शो का निर्माण उनके पति प्रिंस हैरी के आर्कवेल प्रोडक्शंस ने किया है। इसके लिए नेटफ्लिक्स के साथ प्रोडक्शन हाउस का 100 मिलियन डॉलर में सौदा हुआ है। शो में भारतीय मूल की अमेरिकी अभिनेत्री मिंडी कलिंग भी नजर आ रही हैं।
यह शो यह पूरी तरह से खाना पकाने, बागवानी और इंटरटेनमेंट के विषयों पर केंद्रित है। कलिंग ने इसे मेघन के साथ अपने जीवन के "सबसे ग्लैमरस क्षणों" में से एक के रूप में वर्णन किया है। शो के ट्रेलर की शुरुआत मेघन के घर के दृश्य से शुरू होती है। वे खाना पकाती हुई, बागवानी करती और मधुमक्खियों के छत्ते से शहद निकालती नजर आ रही हैं। कुछ क्षणों में हम कलिंग को भी मेघन के साथ देखते हैं, कलिंग मेघन के खाना पकाने के हुनर को देखकर आश्चर्यचकित होते हुए देखी जा सकती है।
भारतीय मूल की मिंडी कलिंग का जन्म कैम्ब्रिज में हुआ था। उनके पिता एक आर्किटेक हैं और उनकी मां पेशे से डॉक्टर। उनके माता-पिता दोनों भारत से हैं और उनकी मुलाकात नाइजीरिया के एक अस्पताल में काम करने के दौरान हुई थी। कलिंग पेशे से कॉमेडियन, अभिनेत्री, लेखिका, फिल्म निर्माता और प्रोड्यूसर की भूमिकाओं में भी रह चुकी हैं।
शो में मेघन और कलिंग की दोस्ती की झलक
शो में क्या होगा... यह तो स्ट्रीम होने के बाद ही मालूम होगा, लेकिन दो मिनट के ट्रेलर में कलिंग और मेघन के बीच की दोस्ती और बॉन्ड को साफ देखा जा सकता है। कलिंग ने बीते साल अक्टूबर में एक इंस्टाग्राम वीडियो में मजाक में मेगन का जिक्र भी किया था। सूप बनाते हुए कलिंग ने चुटकी लेते हुए कहा, "मैं यहां मेघन मार्कल को परेशान कर रही हूं।"
बता दें कि आठ-एपिसोड की इस सीरीज में मार्कल के दोस्तों की एक स्टार-स्टडेड लाइनअप शामिल होगी, जिसमें मिंडी कलिंग, शेफ रॉय चोई, पाककला के दिग्गज ऐलिस वाटर्स और पूर्व सूट सह-कलाकार अबीगैल स्पेंसर शामिल हैं। हर एपिसोड 30 मिनट का होगा।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login