ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अमेरिका आने वाले अवैध प्रवासियों में भारी गिरावट, ट्रम्प का खौफ या बाइडेन की सफलता?

अमेरिका आने का प्रयास करने वाले अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी का आंकड़ा जुलाई 2020 से बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

 नवंबर में अवैध रूप से अमेरिका-मेक्सिको सीमा पार करने वाले करीब 47,000 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।  नवंबर में अवैध रूप से अमेरिका-मेक्सिको सीमा पार करने वाले करीब 47,000 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। / REUTERS/David Peinado/File

मेक्सिको और कनाडा से लगी सीमाओं के जरिए अवैध रूप से अमेरिका में आने वाले प्रवासियों की संख्या में नवंबर में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इसे राष्ट्रपति जो बाइडेन की पिछले कुछ महीने से अपनाई जा रही नीति का नतीजा माना जाए या फिर डोनाल्ड ट्रम्प के व्हाइट हाउस पहुंचने का खौफ, इसे लेकर चर्चाएं हैं।

अमेरिकी कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार अमेरिकी बॉर्डर पैट्रोल ने नवंबर में अवैध रूप से अमेरिका-मेक्सिको सीमा पार करने वाले करीब 47,000 प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। इससे पिछले महीने अक्टूबर में लगभग 57,000 अवैध प्रवासी गिरफ्तार किए गए थे।
 
उन्होंने बताया कि नवंबर के आंकड़े अक्टूबर के मुकाबले करीब 10 हजार कम हैं। इतना ही नहीं, जुलाई 2020, कोरोना महामारी और ट्रम्प जब राष्ट्रपति पद पर थे, तबसे भी कम है। अधिकारी के मुताबिक, कनाडा से लगी सीमा पर करीब 700 प्रवासियों को अवैध रूप से सीमा पार करते हुए पकड़ा गया है जबकि अक्टूबर में यह संख्या 1,300 थी।

एक वरिष्ठ अमेरिकी सीमा अधिकारी ने कहा कि प्रवासियों की संख्या में गिरावट महीनों से चले आ रहे ट्रेंड के मुताबिक है। यह निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस दावे को गलत साबित करता कम है कि बाइडेन सरकार में अवैध आव्रजन नियंत्रण से बाहर हो चुका है।

पिछले हफ्ते ट्रम्प ने मेक्सिको और कनाडा को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने अमेरिका में अवैध रूप से आने वाले प्रवासियों और फेंटेनाइल पर रोक नहीं लगाई तो वह उनके यहां से आयात होने वाले सामान पर 25% टैरिफ लगा देंगे। 

बता दें कि मेक्सिको सीमा के जरिए अवैध रूप से अमेरिका आने वाले प्रवासियों की गिरफ्तारी में नाटकीय गिरावट आई है। इसकी प्रमुख वजह बाइडेन सरकार द्वारा जून में लगाए गए प्रतिबंध हैं। इसकी वजह से सीमा पर आकर शरण मांगने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उधर मेक्सिको ने भी जनवरी के बाद से अमेरिका जाने वाले सैकड़ों हजारों प्रवासियों को रोका है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?