ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मेफेयर क्लब ड्रिंक स्पाइकिंग केस: रेस्टोरेंट कारोबारी विकास नाथ ने जुर्म कबूला

विकास नाथ ने अदालत में दावा किया कि उनका इरादा महिला के साथ बलात्कार करने का नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ महिला को “रिलैक्स” कराने के उद्देश्य से ड्रिंक में पदार्थ मिलाया।

प्रतीकात्मक तस्वीर / U.S. Department of Health

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के पॉश इलाके मेफेयर स्थित एक प्राइवेट मेंबर्स क्लब में महिला की ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने के मामले में मशहूर भारतीय मूल के रेस्टोरेंट कारोबारी विकास नाथ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 63 वर्षीय विकास नाथ लंदन के मेफेयर में स्थित चर्चित ‘बनारस’ रेस्टोरेंट के मालिक हैं।

अदालत में दिए गए बयान के अनुसार, 15 जनवरी 2024 को मेफेयर के निजी क्लब एनेबेल्स (Annabel’s) के रूफटॉप गार्डन बार में बैठते समय विकास नाथ ने एक महिला की ड्रिंक में गामा-ब्यूटीरोलैक्टोन (GBL) मिलाया था। यह एक रंगहीन औद्योगिक सॉल्वेंट है, जो शरीर में जाने के बाद तेजी से गामा-हाइड्रॉक्सीब्यूटिरिक एसिड (GHB) में बदल जाता है, जिसे आमतौर पर डेट-रेप ड्रग के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- ट्रेड डील और बजट फैसले भारतीय टेक सेक्टर के लिए बड़ी राहत: पैन-IIT एलुमनी

विशेषज्ञों के मुताबिक, GBL/GHB के सेवन से व्यक्ति को अत्यधिक नींद, याददाश्त कमजोर होना, बेहोशी और गंभीर मामलों में सांस लेने में खतरनाक दिक्कत तक हो सकती है।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in