ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कीर्ति पटेल को फ्लॉवर माउंड का 2024 उत्कृष्ट नागरिकता सम्मान

बीते 15 वर्षों से पटेल ने होली और दिवाली के उत्सवों के माध्यम से निवासियों को एकजुट किया है और डांसिंग दिवा की स्थापना की है, जो लगभग 50 महिलाओं का एक समूह है।

सम्मान प्राप्त करते हुए कीर्ति पटेल / Flower Mound

टेक्सस में फ्लॉवर माउंड टाउन काउंसिल ने भारतीय-अमेरिकी नृत्यांगना कीर्ति पटेल को शहर के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन में योगदान को मान्यता देते हुए व्यक्तिगत श्रेणी में 2024 उत्कृष्ट नागरिकता पुरस्कार से सम्मानित किया है।

15 वर्षों से अधिक समय से पटेल ने होली और दिवाली जैसे उत्सवों के माध्यम से निवासियों को एकजुट किया है और डांसिंग दिवा समूह की स्थापना की है। यह समूह लगभग 50 महिलाओं के एकजुट प्रयासों का नतीजा है जो सांस्कृतिक जागरूकता और सामुदायिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए नृत्य का उपयोग करता है। 

कीर्ति के प्रयास वरिष्ठ कार्यक्रमों में स्वयंसेवा करने और युवाओं को सलाह देने तथा पीढ़ियों पर सकारात्मक प्रभाव पैदा करने तक फैले हुए हैं। इसी वर्ष पटेल को पुरस्कार के लिए 20 से अधिक नामांकन प्राप्त हुए। यह समुदाय में उनके प्रभाव की गहराइयों को उजागर करता है।

मान्यता के रूप में उन्हें सामुदायिक गतिविधि केंद्र की एक साल की सदस्यता, इंडिपेंडेंस फेस्ट 2025 के लिए एक वीआईपी पास और पूरे साल शहर के कार्यक्रमों के निमंत्रण से सम्मानित किया गया। उनका नाम टाउन हॉल में प्रदर्शित एक पट्टिका पर भी अंकित किया जाएगा।

अन्य सम्मानों में समाधि बासनायके शामिल है। इससे बुजुर्ग निवासियों के लिए उनके संगीत चिकित्सा योगदान के लिए युवा वर्ग में मान्यता मिली है। फ्लॉवर माउंड न्यू सेंचुरी लायंस क्लब को उनके पर्यावरण और सामुदायिक सेवा पहल के लिए सम्मानित किया गया है।

Comments

Related