ADVERTISEMENTs

जगुआर लैंड रोवर साइबर सिक्योरिटी मामला: प्रोडक्शन, बिक्री पर असर

कथित आरोपों के चलते ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर की खुदरा बिक्री और प्रोडक्शन गतिविधियां गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं।

जगुआर लैंड रोवर ने साइबर घटना को लेकर आरोपों पर जवाब दिया है। / Reuters

ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर इस वक्त सवालों के घेरे में है। कंपनी पर साइबर सिक्योरिटी की जुड़ी एक घटना को लेकर साइबर डेटा चोरी के आरोप लगे हैं। ऐसे में JLR ने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वर्तमान परिस्थितियों में कंपनी के प्रोडक्ट की बिक्री के साथ प्रोडक्शन पर भी असर हो रहा है। 

भारत की टाटा मोटर्स के स्वामित्व ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर ने डेटा चोरी से इनकार किया है।  JLR ने आगे कहा, हमें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला की अपना सिस्टम बंद करने के बाद किसी ग्राहक का डेटा चोरी हुआ हो। अपनी जांच को लेकर कंपनी ने ब्यौरा नहीं दिया। कंपनी ने आगे कहा कि कंपनी नियंत्रित तरीके से अपने परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए काम कर रही है।

हालांकि लैंड रोवर ने बताया कि साइबर सुरक्षा संबंधी एक घटना के बाद उसकी खुदरा और उत्पादन गतिविधियां गंभीर रूप से बाधित हुई हैं। वहीं टाटा मोटर्स ने भी रॉयटर्स को सवालों पर कोई जवाब नहीं दिया। 

वैश्विक स्तर पर साइबर और रैंसमवेयर हमलों में वृद्धि के बीच हाल के कुछ महीनों में जगुआरसाइबर सुरक्षा घटना से प्रभावित पहली कंपनी है।  पिछले महीने, ब्रिटिश रिटेलर एम एंड एस में साइबर हैकिंग और डेटा चोरी की घटना सामने आई थी। इसके अलावा हैकरों ने अप्रैल में रिटेलर को-ऑप ग्रुप के सिस्टम में सेंध लगाने का प्रयास किया था। 

वहीं हाल ही में जेएलआर पर लगाए गए आरोप कंपनी की परेशानियां बढ़ाने वाला है। इससे पहले जुलाई में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स के परीक्षण और मांग में वृद्धि के लिए अपने इलेक्ट्रिक रेंज रोवर और जगुआर मॉडल के लॉन्च को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: भारत में 2025 के अंत तक शुरु होगा कॉमर्शियल चिप प्रोडक्शन

 

 

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video