ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

एमआईटी के भारतीय मूल प्रोफेसर NAI फेलो चुने गए

यह सम्मान उन वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को दिया जाता है, जिनके आविष्कारों ने तकनीक, उद्योग और समाज पर गहरा प्रभाव डाला हो।

 प्रोफेसर कृपा के. वरनासी प्रोफेसर कृपा के. वरनासी / Varanasi Research Group (varanasi.mit.edu/)

भारतीय मूल के एमआईटी (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) के प्रोफेसर कृपा के. वरनासी को वर्ष 2025 के लिए नेशनल एकेडमी ऑफ इन्वेंटर्स (NAI) का फेलो चुना गया है। एनएआई ने एमआईटी से जुड़े नौ वैज्ञानिकों को 2025 क्लास के फेलो के रूप में नामित किया है, जिनमें प्रोफेसर वरनासी भी शामिल हैं।

एनएआई फेलोशिप को केवल आविष्कारकों को दिया जाने वाला सर्वोच्च पेशेवर सम्मानों में से एक माना जाता है। यह सम्मान उन वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को दिया जाता है, जिनके आविष्कारों ने तकनीक, उद्योग और समाज पर गहरा प्रभाव डाला हो।

यह भी पढ़ें- विश्व ध्यान दिवस: दुनियाभर से 10 लाख प्रतिभागी... सद्भाव की कामना और गिनीज पर नजर

प्रोफेसर वरनासी एमआईटी के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत हैं और उन्हें इंटरफेशियल साइंस, थर्मल फ्लूइड्स, इलेक्ट्रोकेमिकल सिस्टम्स, एडवांस्ड मटीरियल्स और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उनके अहम योगदान के लिए पहचाना गया है। वह वर्ष 2009 से एमआईटी फैकल्टी का हिस्सा हैं और इंटरडिसिप्लिनरी वरनासी रिसर्च ग्रुप का नेतृत्व करते हैं, जो पदार्थों के इंटरफेस पर होने वाली भौतिक, रासायनिक और जैविक प्रक्रियाओं का अध्ययन करता है।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?