ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप किया अपने नाम... जीत को सलाम

यह जीत पूरी टीम की है। देश की है। और हर उस प्रयास और विश्वास की है है जो कई बार टूटी थी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ट्रॉफी पकड़े हुए। / BBCI Women

52 सालों का इंतजार और 52 रनों से मिली भारतीय टीम की जीत इन सालों के इंतजार और कठिन प्रयास का फल रहा। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीकी टीम से जीत हासिल की। 

यह जीत पूरी टीम की है। देश की है। और हर उस प्रयास और विश्वास की है है जो कई बार टूटी थी। मेरी आंखों में वह लास्ट मैच घूम रहा था जब ऑस्ट्रेलिया को हरा कर टीम फाइनल में पहुची थी। उसी दिन मेरे मन ने सगुन उचारा था की जीत इस बार भारत की है। मैं उस दिन जितना रोई थी वह आज के सामने कुछ नहीं रहा। 

कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम ने क्या हौसले से खेला। वहीं भारत के 299 रन के लक्ष्य का पीछा करने में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वौल्वार्ट ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने ने शतक लगाया और क्या खूब खेला। वे अगर दीप्ति शर्मा की बॉल पर आउट नहीं होतीं तो जीत कम रनों से शायद होती। 

लेकिन रविवार का दिन भारत का था। कमाल किया दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने। क्या खूब खेला है। स्मृति मांधना तो है ही कमाल। हर एक खिलाड़ी के जज्बे को सलाम, उनके खेल को सलाम। सलाम इस उम्मीद को पूरा करने के लिए। सलाम अपना पहला ICC खिताब जीत कर भारत के नाम इतिहास रचने के लिए। 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in