ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला भारत लौटे, PM मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया। गले लगाया और उनके कंधे पर हाथ रखते हुए उनके साथ चले।

 शुभांशु शुक्ला का पीएम मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। शुभांशु शुक्ला का पीएम मोदी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। / X/@narendramodi

अंतरिक्ष जगत में भारत का डंका बजाने वाले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अमेरिका से भारत लौट आए। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शुभांशु Axiom-4 स्पेस मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। यह मिशन पूरी तरह सफल रहा। लखनऊ के रहने वाले शुक्ला चार सदस्यीय दल का हिस्सा थे। उन्हें निजी स्पेस मिशन Axiom के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा गया था। इस मिशन में ISRO और NASA ने भी सहयोग दिया। मिशन पूरा करने के बाद शुक्ला 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे थे।

पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया। वह ISRO के अंतरिक्ष यात्री की जैकेट पहने हुए थे। मोदी ने उन्हें गले लगाया और उनके कंधे पर हाथ रखते हुए उनके साथ चले। बैठक के दौरान, शुक्ला ने पीएम मोदी को Axiom-4 मिशन का पैच भेंट किया और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई पृथ्वी की तस्वीरें साझा कीं।

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने पुतिन से फोन पर की बात, भारत का संदेश- यूक्रेन संकट का शांतिपूर्ण समाधान

एयरपोर्ट पर शुभांशु का भव्य स्वागत
इससे पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शुभांशु शुक्ला का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनकी पत्नी कमना शुक्ला और छह साल के बेटे कियाश के साथ-साथ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और ISRO अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन मौजूद थे। हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में लोग भारतीय झंडा लेकर उनका स्वागत कर रहे थे।



This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?