ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

रूबेन डिसिल्वा होंगे कॉलेज ऑफ सदर्न नेवादा की कमेंसमेंट सेरेमनी में मुख्य वक्ता

रूबेन डिसिल्वा इराक में सैन्य अभियान के दौरान वह घायल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने अपनी शैक्षिक यात्रा जारी रखी और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय और येल विश्वविद्यालय से डिग्रियां हासिल कीं।

मुंबई के रहने वाले रूबेन डिसिल्वा अमेरिका में मरीन के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। / X @ReubenDSilvaNV

कॉलेज ऑफ सदर्न नेवादा (CSN) ने घोषणा की है कि रूबेन डिसिल्वा साल 2024 के स्नातकों के सम्मान में होने वाली कमेंसमेंट सेरेमनी के मुख्य वक्ता होंगे। डिसिल्वा शिक्षा एवं सामुदायिक सेवा के प्रति अपने असाधारण समर्पण के लिए चर्चित हैं। 

रूबेन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मुझे सीएसएन परिवार का सदस्य होने पर गर्व है। मैं 2024 के स्नातकों को संबोधित करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। बधाई! 



डिसिल्वा मूल रूप से भारत के मुंबई के रहने वाले हैं। बाद में वह अमेरिका आ गए और अमेरिकी मरीन के रूप में सेवाएं दीं। इराक में सैन्य अभियान के दौरान वह घायल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने अपनी शैक्षिक यात्रा जारी रखी और पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय और येल विश्वविद्यालय से डिग्रियां हासिल कीं।

डिसिल्वा लास वेगास लौटकर क्लार्क काउंटी स्कूल डिस्ट्रिक्ट में शिक्षक बन गए। वहां उन्होंने छात्रों को सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित किया। सामुदायिक संगठनों में उनकी भागीदारी और नागरिकों से जुड़ाव उनकी पूंजी है।

सीएसएन की अध्यक्ष डॉ एंजेला व्हाइटेकर विलियम्स ने मुख्य वक्ता के रूप में डिसिल्वा के चयन पर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्नातक वर्ग को प्रेरित करने के उनके प्रयासों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। समारोह में डिसिल्वा की अकादमिक उपलब्धियों, दृढ़ संकल्प और सेवाकार्यों को भी याद किया जाएगा।

 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in