ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कनाडा में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही हमलावरों की पहचान सार्वजनिक की गई है।

भारतीय छात्र का फाइल फोटो / X/@TorontoPolice

कनाडा में एक और भारतीय छात्र की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। टोरंटो पुलिस के अनुसार, भारतीय पीएचडी छात्र शिवांक अवस्थी का शव 23 दिसंबर को यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के स्कारबोरो कैंपस के पास गोली लगने की हालत में बरामद हुआ। पुलिस इस मामले की हत्या (होमिसाइड) के रूप में जांच कर रही है।

टोरंटो पुलिस सर्विस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि दोपहर करीब 3:34 बजे पुलिस को हाइलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड इलाके में किसी अनहोनी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को एक युवक गंभीर हालत में मिला, जिसे वहीं मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- कनाडा के अस्पताल में इलाज में देरी के कारण भारतीय मूल के युवक की मौत

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो चुके थे और फिलहाल उनकी तलाश जारी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही हमलावरों की पहचान सार्वजनिक की गई है।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in