ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

FSC ने इन खूबियों की वजह से सुभ्रा भट्टाचार्य को डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया

सुभ्रा भट्टाचार्य जलवायु परिवर्तन और सतत विकास में एक अनुभवी विशेषज्ञ हैं। उनके पास दुनिया भर की सरकारों, गैर सरकारी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और निजी क्षेत्रों के साथ काम करने का 20 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह UN और RBI के लिए काम कर चुकी हैं।

 सुभ्रा भट्टाचार्य ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री हासिल की है।  सुभ्रा भट्टाचार्य ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री हासिल की है। / Image - FSC

जर्मनी स्थित एक गैर-लाभकारी मल्टी स्टेकहोल्डर ऑर्गेनाइजेशन, फॉरेस्ट स्टीवर्डशिप काउंसिल (FSC) ने भारतीय मूल की क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट सुभ्रा भट्टाचार्य को 1 अक्टूबर से अपना नया डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया है। भट्टाचार्य जलवायु परिवर्तन और सतत विकास में एक अनुभवी विशेषज्ञ हैं। सुभ्रा के पास दुनिया भर की सरकारों, गैर सरकारी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और निजी क्षेत्रों के साथ काम करने का 20 साल से अधिक का अनुभव है। भट्टाचार्य किम कार्स्टेंसन की जगह लेंगी, जिन्होंने 12 साल तक डायरेक्टर जनरल का पद संभाला था।

इससे पहले वह संयुक्त राष्ट्र और भारतीय रिजर्व बैंक के लिए काम कर चुकी हैं। थोड़े समय के लिए शैक्षणिक संस्थानों में भी रहीं। एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि सुभ्रा की नियुक्ति FSC के वैश्विक वन संरक्षण को बढ़ावा देने, स्थायी वन प्रबंधन को बढ़ावा देने और तत्काल वैश्विक जलवायु और जैव विविधता चुनौतियों का समाधान करने के उद्देश्य से हुई है।

FSC अंतरराष्ट्रीय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के अध्यक्ष स्टुअर्ट वैलेंटाइन ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय विकास और नेतृत्व में सुभ्रा की विशेषज्ञता और अनुभव उनके लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि वे FSC के संगठनात्मक विकास के इस महत्वपूर्ण मोड़ पर कदम रख रही हैं।' वैलेंटाइन ने कहा कि भट्टाचार्य का विजन FSC के मिशन के साथ मेल खाता है, जिसमें संगठन के वैश्विक नेटवर्क और साझेदारियों का लाभ उठाने के महत्व पर जोर दिया गया है।

भट्टाचार्य ने कहा, 'हमें वैश्विक जलवायु और जैव विविधता संकटों को कम करने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। वन-निर्भर समुदायों के सम्मान के साथ वनों के संरक्षण, इसकी फिर से स्थापना और स्थायी उपयोग इसके लिए महत्वपूर्ण है।'

भट्टाचार्य ने आयोवा स्टेट यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री हासिल की है। फॉरेस्ट स्टीवर्डशिप काउंसिल (FSC) 1993 में स्थापित एक वैश्विक गैर-लाभकारी संगठन है जो जिम्मेदार वन प्रबंधन को बढ़ावा देता है। इसके मानक 10 सिद्धांतों पर आधारित हैं, जो पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हैं।

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?