ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Penumbra ने भारतीय मूल की श्रुति नारायण को बनाया नया प्रेसिडेंट

श्रुति नारायण के पास 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह अब तक Penumbra की इंटरवेंशनल बिजनेस प्रेसिडेंट थीं।

श्रुति नारायण / Penumbra

कैलिफोर्निया की हेल्थकेयर डिवाइस कंपनी Penumbra ने भारतीय मूल की श्रुति नारायण को अपना नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। वह 1 सितंबर से यह जिम्मेदारी संभालेंगी। अब तक यह पद कंपनी के चेयरमैन और सीईओ एडम एल्सेसर के पास था। उनकी जगह श्रुति नारायण यह भूमिका निभाएंगी, लेकिन वह आगे भी एल्सेसर को रिपोर्ट करती रहेंगी।

यह भी पढ़ें- भारतीय मूल के सुरेश कुमार होंगे न्यू जर्सी इंडिया कमीशन के मेंबर

अनुभव और सफर
श्रुति नारायण के पास 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह अब तक Penumbra की इंटरवेंशनल बिज़नेस प्रेसिडेंट थीं और कंपनी के न्यूरो और वैस्कुलर यूनिट्स का नेतृत्व करती थीं। उन्होंने 2013 में Penumbra जॉइन की थी और कंपनी के पेरिफेरल वैस्कुलर डिवीजन को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले वह Medtronic कंपनी में इंजीनियरिंग, रेगुलेटरी और सेल्स से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in