ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय मूल के मुरली पिल्लई बने सिंगापुर के कानून और परिवहन मंत्री

मुरली पिल्लई (56) ने सियासी सफर शुरू करने से पहले एक वकील के रूप में काम किया और सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। पिल्लई की नियुक्ति के अलावा भारतीय मूल के अन्य प्रमुख राजनेता कैबिनेट में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका में बने रहेंगे।

उम्मीद है कि पिल्लई 1 जुलाई को शपथ लेंगे / Image : NIA

भारतीय मूल के सांसद मुरली पिल्लई को सिंगापुर का कानून और परिवहन राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है। यह घोषणा सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के नए मंत्रिमंडल के हिस्से के रूप में हुई है। उम्मीद है कि पिल्लई 1 जुलाई को शपथ लेंगे जबकि वोंग का शपथ ग्रहण 15 मई को है। 

मुरली पिल्लई (56) ने सियासी सफर शुरू करने से पहले एक वकील के रूप में काम किया और सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। पिल्लई की नियुक्ति के अलावा भारतीय मूल के अन्य प्रमुख राजनेता कैबिनेट में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका में बने रहेंगे। 

डॉ. विवियन बालाकृष्णन सिंगापुर के राजनयिक प्रयासों में निरंतरता सुनिश्चित करते हुए विदेश मंत्री बने रहेंगे। के. शनमुगम गृह और कानून मंत्री के रूप में अपना पद बरकरार रखेंगे जबकि इंद्राणी राजा प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रमुख बने रहेंगे।

नई कैबिनेट की घोषणा 15 मई को लॉरेंस वोंग के औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह से पहले 13 मई को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा की गई थी। सिंगापुर के सत्ता प्रतिष्ठान में श्री पिल्लई की नियुक्ति एक और मील का पत्थर माना जा रहा है। 
 
Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in