ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले विदेशी नेता के रूप में अयोध्या जाने का इन्हें मिला सम्मान

फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। वह इसलिए कि अयोध्या में राममंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद वह पहले विदेशी नेता होंगे, जो अयोध्या का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे के बारे में जानकारी दी है।

फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद 8 फरवरी को अयोध्या जाएंगे, रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे। / @MEAIndia

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। पिछले 13 दिनों में रामलला के दरबार में 27 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। आज दुनिया में हर कोई रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहता है। ऐसे में फिजी के उप प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। वह इसलिए कि अयोध्या में राममंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद वह पहले विदेशी नेता होंगे, जो अयोध्या का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे के बारे में जानकारी दी है।

बिमान प्रसाद रविवार को भारत दौरे पर पहुंचे। प्रसाद एक सप्ताह के दौरे पर नई दिल्ली आए हैं। इस दौरे के दौरान वे अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कर करने भी पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बिमान प्रसाद की भारत यात्रा 4 से 10 फरवरी तक चलेगी। वे 11 फरवरी को फिजी के लिए रवाना होंगे। इससे पहले वे 8 फरवरी को अयोध्या जाएंगे, रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे।

प्रसाद ने इससे पहले फरवरी 2023 में भारत का दौरा किया था। वह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा थी। उस वक्त उन्होंने एक बयान में कहा था कि फिजी के लोग जानते हैं कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है। इसलिए सभी लोगों में, चाहें वे हिन्दू हों, या मुस्लिम, उत्साह का माहौल है।

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या में हर दिन मेले जैसा दृश्य है। अधिक से अधिक भक्त रामलला के दर्शन कर सकें इसलिए राम मंदिर रोजाना 15 घंटे खोला जा रहा है। सुबह 6:30 बजे से शुरू होने वाले दर्शन का सिलसिला रात दस बजे शयन आरती के बाद ही रूकता है।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in