ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

न्यू जर्सी में भारतीय मूल के डॉक्टर पर मरीजों को ड्रग्स देने और धोखाधड़ी के आरोप

आरोपी महिलाओं से यौन संबंध के बदले में नशे की दवा लिखते था। उस पर मेडिकेड में भी फर्जीवाड़े का आरोप है।

 प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर /

न्यू जर्सी के सेकाकस में रहने वाले भारतीय मूल के 51 वर्षीय डॉक्टर रितेश कालरा को अमेरिका में गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। उन पर बिना जरूरी वजह के नशे की दवाएं लिखने, महिला मरीजों से यौन संबंध मांगने और सरकारी स्वास्थ्य योजना मेडिकेड से धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं।

18 जुलाई को न्यू जर्सी की यूएस अटॉर्नी एलीना हबा ने यह जानकारी दी। डॉक्टर कालरा को पांच मामलों में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 1 लाख डॉलर के बॉन्ड पर घर में नजरबंद रहने की शर्त पर रिहा किया गया है। साथ ही, उन्हें अपना मेडिकल क्लिनिक बंद करने और डॉक्टर के तौर पर काम करने से रोक दिया गया है।

यूएस अटॉर्नी हबा ने कहा, “डॉक्टर कालरा ने मरीजों को इलाज देने के बजाय उनका शोषण किया। उन्होंने नशे की लत को बढ़ावा दिया, महिलाओं का यौन शोषण किया और राज्य की हेल्थकेयर स्कीम को चूना लगाया।”

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?