ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ब्रिटेन में मानव तस्करी के आरोप में भारतीय युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक की उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है और उस पर एक संगठित अपराध नेटवर्क के लिए काम करने का संदेह है।

प्रतीकात्मक तस्वीर / pexels

ब्रिटेन के बर्मिंघम में एक भारतीय नागरिक को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी नेशनल क्राइम एजेंसी (NCA) और वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस की संयुक्त जांच के तहत हुई है। आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अवैध रूप से विदेश ले जाने की सेवाओं का प्रचार किया जा रहा था।

गिरफ्तार युवक की उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है और उस पर एक संगठित अपराध नेटवर्क के लिए काम करने का संदेह है। जांच एजेंसियों के अनुसार, यह नेटवर्क लोगों को ट्रकों के पीछे छिपाकर अवैध रूप से एक देश से दूसरे देश में पहुंचाता था। युवक को अवैध आव्रजन में सहायता करने के संदेह में हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें- MAGA यूट्यूबर ने NYT में लिखे लेख को लेकर की विवेक रामास्वामी की आलोचना

पुलिस ने 22 दिसंबर को बर्मिंघम के हैंड्सवर्थ इलाके की होलीहेड रोड स्थित एक पते से उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related