ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारत के इस बीजेपी नेता को मिलेगा अमेरिका का इंटरनेशनल यूथ आइकन अवॉर्ड

फेडरेशन ऑफ इंडियंस एसोसिएशन (एफआईए) की शिकागो इकाई द्वारा यह पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है जो अमेरिका में तीन लाख से अधिक भारतीयों एवं एशियाई लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाला अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है।

 कुणाल सारंगी पूर्व विधायक और झारखंड भाजपा के प्रवक्ता भी हैं।  कुणाल सारंगी पूर्व विधायक और झारखंड भाजपा के प्रवक्ता भी हैं।  / facebook @kunal Sarangi

भारत के झारखंड राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेता कुणाल सारंगी को अमेरिका के शिकागो में प्रतिष्ठित इंटरनेशनल यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। कुणाल सारंगी पूर्व विधायक और झारखंड भाजपा के प्रवक्ता भी हैं। 

पुरस्कार समारोह का आयोजन भारतीय गणतंत्र दिवस महोत्सव समारोह के दौरान 28 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। झारखंड में युवाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण में कुणाल सारंगी के उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। 

फेडरेशन ऑफ इंडियंस एसोसिएशन (एफआईए) की शिकागो इकाई द्वारा यह पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है जो अमेरिका में तीन लाख से अधिक भारतीयों एवं एशियाई लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाला अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है।

एफआईए-शिकागो भारतीय विदेश मंत्रालय और अमेरिका में विभिन्न भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय में काम करते हुए भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करता है। 

संगठन ने कुणाल सारंगी के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करते हुए कहा है कि उनके विशेष अभियानों की वजह से झारखंड के युवाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

यह पुरस्कार झारखंड विशेषकर पूर्वी सिंहभूम के लोगों के प्रति कुणाल सारंगी के सम्मान एवं समर्पण को मान्यता देता है। कुणाल सारंगी ने कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान स्थानीय समुदाय की काफी सहायता की थी। 

कुणाल सारंगी को इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं, जिनमें 2018 में अमेरिकी सरकार के प्रतिष्ठित नेतृत्व कार्यक्रम आईवीएलपी में उनकी भागीदारी भी शामिल है। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले वह झारखंड के पहले नेता थे। उनके बाद विधायक दीपिका पांडे सिंह को भी यह सम्मान दिया गया था। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?