ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

राम मंदिर उत्सव की खुशी में कैलिफोर्निया में कार रैली करेंगे भारतीय-अमेरिकी

आगामी उत्सव को लेकर उत्साहित आयोजकों ने बताया कि 400 से अधिक कारें रैली में शामिल होंगी। कार रैली साउथ बे से प्रतिष्ठित गोल्डन गेट ब्रिज तक जाने की उम्मीद है।

 22 जनवरी को होने वाले आयोजन के लिए देश-विदेश के ख्यातिलब्ध लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। 22 जनवरी को होने वाले आयोजन के लिए देश-विदेश के ख्यातिलब्ध लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। / Image : Ram Mandir Trust

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बन रहे आकर्षक और भव्य राम मंदिर तथा 22 जनवरी को होने वाले अभिषेक समारोह की उमंग दुनिया भर में देखी जा रही है। इसी क्रम में 'कैलिफोर्निया इंडियंस' नाम के समूह ने भगवान श्रीराम की घर वापसी के मौके पर 20 जनवरी को कैलिफोर्निया में एक बड़ी कार रैली करने की योजना बनाई है। 

आगामी उत्सव को लेकर उत्साहित आयोजकों ने बताया कि 400 से अधिक कारें रैली में शामिल होंगी। कार रैली साउथ बे से प्रतिष्ठित गोल्डन गेट ब्रिज तक जाने की उम्मीद है। भारत के आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी और गौरवपूर्ण घटना का जश्न मनाने के लिए उत्तरी कैलिफोर्निया के भारतीय एक साथ आ रहे हैं।

पूरे अमेरिका में स्थानीय मंदिर और प्रवासी संगठन 22 जनवरी तक विशेष उत्सव आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। 22 जनवरी को भारत के अयोध्या नगर में राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। इसकी बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैँ। 

राम मंदिर की खुशी में पिछले कई हफ्तों में वाशिंगटन, शिकागो और अमेरिका के अन्य शहरों में कार रैलियां आयोजित की गई हैं। आयोजकों ने कहा कि रोहित शर्मा, मणि किरण, परम देसाई, दैपायन देब, दीपक बजाज और बिमल भागवत सहित समुदाय के नेता कैलिफोर्निया रैली की योजना बना रहे हैं। आयोजकों ने कहा कि हम अयोध्या तो नहीं जा सकते लेकिन भगवान राम हमारे दिलों में हैं और यह उनकी घर वापसी में हमारा योगदान और भक्ति है।

आपको बता दें कि 22 जनवरी को होने वाले आयोजन के लिए देश-विदेश के ख्यातिलब्ध लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। अभी यह सिलसिला जारी है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश-विदेश के कई मेहमान अयोध्या पहुंचने वाले हैं। मुख्य समारोह 22 जनवरी को है मगर पूजा-पाठ के अन्य अनुष्टान पांच दिन पहले ही शुरू हो जाएंगे। 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?