इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन में भारतीय अमेरिकी छात्रा तेजस्विनी सुधाकर को एकेडमी ऑफ अमेरिकन पोएट्स द्वारा अलिकी पेरोती और सेठ फ्रैंक मोस्ट प्रॉमिसिंग यंग पोएट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
सुधाकर, वर्तमान में कविता में मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (एम.एफ.ए.) की डिग्री कर रही हैं। पुरस्कार पाने के बाद सुधाकर ने कहा, "मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है। यह मेरे लिए एक अविश्वसनीय सम्मान और अद्भुत पल है।"
इंडियाना यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी के प्रोफेसर रॉस गे ने सुधाकर की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा, “इस पुरस्कार के पिछले विजेतओं की सूची वास्तव में उल्लेखनीय है। तेजस्विनी एक असाधारण कवि हैं। ”
सुधाकर, मूल रूप से भारतीय शहर चेन्नई की रहने वाली हैं। उन्होंने लेक्सिंगटन, केंटकी में प्रारंभिक जीवन जिया। अपने स्कूल के वर्षों के दौरान ही उनमें कविता का शौक था। गौरतलब है कि कविता में उभरती आवाज़ों को दुनिया के सामने पहचान दिलाने के लिए 2013 में अलिकी पेरोती और सेठ फ्रैंक मोस्ट प्रॉमिसिंग यंग पोएट अवार्ड की स्थापना की गई थी।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login