ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

तीन भारतवंशी छात्रों ने हासिल की प्रतिष्ठित मॉर्शल स्कॉलरशिप, इनके बारे में जानिए

यह अमेरिकी छात्रों को यूके द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप है। इससे दोनों देशों के बीच शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है।

 भारतवंशी छात्रों ने पाई मॉर्शल स्कॉलरशिप भारतवंशी छात्रों ने पाई मॉर्शल स्कॉलरशिप /

ब्रिटिश सरकार ने 2025 मार्शल स्कॉलरशिप के लिए 36 होनहार छात्रों की घोषणा की है। यह छात्रवृत्ति असाधारण शैक्षणिक उपलब्धि के साथ एक प्रतिष्ठित पुरस्कार जैसी है। इसमें अमेरिका भर के छात्रों को यूके के प्रतिष्ठित कॉलेजों में हॉयर एजुकेशन के लिए स्कॉलरशिप मिलेगी। इसमें भारतीय मूल के तेज पटेल, श्रीदत्त तीरधला और प्रत्यूष शेषाद्री भी शामिल हैं।

अमेरिका में मार्शल योजना के लिए 1953 में स्थापित यह छात्रवृत्ति यूके द्वारा हॉयर एजुकेशन के लिए दी जाती है, इससे दोनों देशों के बीच शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है। इस वर्ष अमेरिका भर के 26 संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले 983 आवेदकों में से 36 होनहार छात्रों का चयन किया गया है।

बिलेरिका, मैसाचुसेट्स के तेज पटेल जीव विज्ञान और स्वास्थ्य देखभाल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं। उनका लक्ष्य वैश्विक स्वास्थ्य विज्ञान और महामारी विज्ञान में एमएससी और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से एप्लाइड डिजिटल हेल्थ में एमएससी करना है। पटेल ने हेल्थ इकोनॉमी रिसर्च पर काम किया है और सोशल इक्विटी एक्शन लैब के संस्थापक सदस्य रहे हैं। 

वहीं, श्रीदत्त तीरधला हेल्थ केयर पर केंद्रित जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र का अध्ययन कर रहे हैं। उनकी योजना कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से चिकित्सा विज्ञान में एमफिल करने की है, इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्वास्थ्य नीति में स्नातकोत्तर भी एक लक्ष्य है। तीरधला कैंसर इम्यूनोथेरेपी पर रिसर्च कर रहे हैं और बेघर लोगों पर फोकस हेल्थ केयर का समर्थन करते हैं।

प्रत्यूष शेषाद्री अर्थशास्त्र और गणित की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमफिल करने की योजना बनाई है। शेषाद्रि विजिबिलिटी फॉरवर्ड के सह-संस्थापक भी हैं, जो एशियाई अमेरिकी इतिहास स्लेबस की वकालत करती है। उन्होंने जोहान्सबर्ग और न्यूयॉर्क में इकोनॉमिक रिसर्च पर भी काम किया है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?