ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

डॉ. राज शाह की उपलब्धियों को मिला सम्मान, AOCS ने प्रदान किया सर्वोच्च पुरस्कार

कोहलर इंस्ट्रूमेंट कंपनी के निदेशक डॉ. राज शाह को इससे पहले, टोरंटो में एनएलजीआई की वार्षिक बैठक में दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

डॉ. राज शाह कोहलर इंस्ट्रूमेंट कंपनी के निदेशक हैं। / Image provided

न्यूयॉर्क के होल्ट्सविले की कोहलर इंस्ट्रूमेंट कंपनी के निदेशक डॉ. राज शाह को हाल ही में मॉन्ट्रियल में अमेरिकन ऑयल केमिस्ट सोसाइटी (AOCS) के फेलो के रूप में सम्मानित किया गया। 

एओसीएस फेलो अवार्ड विज्ञान में ऐसे लोगों को मान्यता देता है जिन्होंने अनुसंधान, औद्योगिक उपलब्धि, नेतृत्व और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। यह एओसीएस के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। 

एओसीएस का मिशन तेल, वसा, प्रोटीन, सर्फेक्टेंट आदि मटीरियल से संबंधित विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाना और लोगों के जीवन को समृद्ध बनाना है। डॉ शाह को मॉन्ट्रियल में एओसीएस के वार्षिकोत्सव में फेलो पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। डॉ शाह का यह पुरस्कार उनके मेंटर डॉ. सेविम एरहान ने ग्रहण किया। 

इससे पहले, टोरंटो में एनएलजीआई की वार्षिक बैठक में डॉ. राज शाह को दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। एनएलजीआई सभी प्रकार की ग्रीस बनाने वाली कंपनियों और उनके साथ मिलकर काम करने वाली फर्मों की प्रोफेशनल सोसायटी है। यह दुनिया भर में ग्रीस निर्माताओं के सबसे बड़े संगठनों में से एक है। कोहलर इंस्ट्रूमेंट कंपनी भी 30 से अधिक वर्षों तक एनएलजीआई के बोर्ड में रही है। 

डॉ शाह को वार्षिक बैठक में क्लेरेंस ई. अर्ल मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रीस से संबंधित तकनीकी साहित्य विशेष रूप से ग्रीस गाइडबुक में उनके उत्कृष्ट योगदान की मान्यता स्वरूप प्रदान किया गया। 

इसके अलावा नई ग्रीस हैंडबुक के लिए अन्य लेखकों के साथ डॉ  शाह को गोल्डन ग्रीस गन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार ग्रीस प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, परीक्षण, अनुप्रयोगों और ग्रीस उद्योग में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है। यह पहली बार था, जब एक ही वर्ष में किसी को ये दोनों सम्मान एकसाथ प्रदान किए गए।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in