ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय UPI: छोटे भुगतानों में रिकॉर्ड उछाल, बड़े खतरे भी सामने

SBI के अनुसार, हर 1 रुपये के UPI ट्रांजैक्शन से डेबिट कार्ड खर्च में 14 पैसे की गिरावट आई है।

यूपीआई पेमेंट / iStock

भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अब केवल डिजिटल पेमेंट का जरिया नहीं रहा, बल्कि रोज़मर्रा के लेन-देन की रीढ़ बन चुका है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ताज़ा रिसर्च के मुताबिक अगस्त 2025 में रोज़ाना औसतन ₹90,446 करोड़ ($10.9 बिलियन) के लेन-देन हुए, जो जनवरी के मुकाबले काफ़ी ज्यादा हैं।

UPI ने न सिर्फ कैश बल्कि डेबिट कार्ड्स को भी हाशिए पर धकेल दिया है। मई 2025 तक कुल रिटेल मनी डिमांड का 91% हिस्सा UPI के खाते में गया, जबकि 2019 के अंत में यह केवल 40% था। SBI के अनुसार, हर 1 रुपये के UPI ट्रांजैक्शन से डेबिट कार्ड खर्च में 14 पैसे की गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें- कोरियाई कंपनी POSCO की भारत वापसी, पिछली नाकामी के बाद अब ग्रीन स्टील की चुनौती

कहां सबसे ज्यादा डिजिटल लेन-देन?
पहली बार NPCI ने राज्यवार UPI आंकड़े जारी किए, जिसमें महाराष्ट्र सबसे आगे रहा। जुलाई में यहां 1.9 अरब ट्रांजैक्शन हुए जिनकी कीमत ₹2.3 लाख करोड़ रही। दूसरे नंबर पर कर्नाटक रहा, जिसने 5.5% वॉल्यूम और 5.8% वैल्यू दर्ज की, जो बेंगलुरु के फिनटेक कल्चर का नतीजा माना जा रहा है। तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश रहा, जो टॉप-5 में शामिल एकमात्र उत्तरी राज्य है। सूची में तेलंगाना और तमिलनाडु भी शामिल रहे। दिलचस्प यह रहा कि 43% ट्रांजैक्शन अनक्लासिफाइड कैटेगरी में रहे यानी राज्यवार डाटा साफ नहीं है।
 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in