ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

न्यूयॉर्क में भारतीय स्वतंत्रता दिवस की धूम, दूतावास से लेकर टाइम्स स्क्वायर तक कार्यक्रम

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन, टाइम्स स्क्वायर और लोअर मैनहट्टन सहित प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण समारोह हुए।

स्वतंत्रता दिवस समारोहों में काफी संख्या में भारतीय डायस्पोरा के सदस्यों ने हिस्सा लिया। / X @IndiainNewYork

भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस अमेरिका में धूमधाम से मनाया गया। न्यूयॉर्क शहर में भी 15 अगस्त को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन, टाइम्स स्क्वायर और लोअर मैनहट्टन सहित प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण समारोह हुए। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया गया। इन कार्यक्रमों में प्रवासी भारतीयों और शहर के कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया।  

समारोहों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। / X @IndiainNewYork

स्वतंत्रता दिवस समाराहों के दौरान अमेरिकी नागरिकों ने भी बढ़ चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रमों ने भारत और अमेरिकी लोगों के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाया। भारतीयों ने गर्व और एकता के साथ अपना राष्ट्रीय पर्व मनाया। 

टाइम्स स्क्वायर पर झंडारोहण भी किया गया। / X @IndiainNewYork

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) एनवाई-एनजे-सीटी-एनई की तरफ से न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर विशेष स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक दिखाई दी। इस दौरान देशभक्ति के गीतों ने समां बांध दिया। भारतीय तिरंगे के रंग में पूरा इलाका रंगा नजर आया।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in