ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

सैन डिएगो में ICE ने जशनप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार

सिंह को निर्वासन प्रक्रिया पूरी होने तक ICE की हिरासत में रखा जाएगा।

जशनप्रीत सिंह / X/@EROSanDiego

अमेरिका के सैन डिएगो में यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट यानी ICE ने भारतीय मूल के नागरिक जशनप्रीत सिंह पर क्रिमिनल एलियन बताकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की जानकारी ERO सैन डिएगो कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में दी। 

सैन डिएगो में ICE के एनफोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस यानी ERO कार्यालय के अनुसार सिंह का आपराधिक इतिहास है। डर फैलाने से लेकर अपराध करने की धमकी देना, घातक हथियार से हमला करना और शराब पीकर गाड़ी चलाना जैसे अपराध शामिल हैं।

सिंह को निर्वासन प्रक्रिया पूरी होने तक ICE की हिरासत में रखा जाएगा। इस प्रक्रिया में यह तय किया जाता है कि किसी गैर-नागरिक को संयुक्त राज्य अमेरिका से निर्वासित किया जाएगा या नहीं। 

अधिकारियों ने गिरफ्तारी की परिस्थितियों के बारे में तुरंत कोई अतिरिक्त जानकारी जारी नहीं दी है। यह भी नहीं बताया गया है कि सिंह की इमिग्रेशन कोर्ट में सुनवाई कब होगी।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in