ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

IAGB ने आयोजित की 3D प्रिंटिंग कार्यशाला

IAGB की स्थापना 1962 में हुई थी। यह न्यू इंग्लैंड के सबसे पुराने भारतीय-अमेरिकी संगठनों में से एक है।

 इवेंट की झलकियां इवेंट की झलकियां / Handout

इंडिया एसोसिएशन ऑफ ग्रेटर बोस्टन (IAGB) ने 11 अप्रैल को 3D प्रिंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें छात्रों, परिवारों और समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को 3D डिजाइन, मॉडलिंग और प्रिंटिंग की जानकारी दी गई।

छात्रों ने प्रशिक्षकों के साथ मिलकर खुद वस्तुएं तैयार कीं। कार्यक्रम में 3D प्रिंटिंग के व्यावहारिक उपयोग पर भी ध्यान दिया गया। असीजा प्रॉपर्टीज के संदीप असीजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं युवाओं को रचनात्मक सोचने और नई तकनीक अपनाने में मदद करती हैं।

सत्र का संचालन आईएजीबी के प्रशांत कुलकर्णी ने किया। इसमें दीपक गर्ग, लीमा दास, शीतल भामर, मनीष भौमिक और विजय एजनकर ने सहयोग दिया।

IAGB के अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम सामुदायिक शिक्षा को बढ़ावा देने का हिस्सा है। उद्देश्य परिवारों को एक साथ लाना और युवाओं को सशक्त बनाना है। आपको बताए कि कार्यक्रम के लिए जगह गौतम और रचना शाह ने उपलब्ध कराई थी जबकि जलपान की व्यवस्था देव पाटिल ने की थी।

मालूम हो कि IAGB की स्थापना 1962 में हुई थी। यह न्यू इंग्लैंड के सबसे पुराने भारतीय-अमेरिकी संगठनों में से एक है। यह संस्था सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती है। इनमें इंडिया डे, सीनियर एक्सपो, डिस्कवर इंडिया सीरीज और गणतंत्र दिवस कार्यक्रम शामिल हैं।

Comments

Related