ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

जैन समुदाय को एकता के सूत्र में बांधेगा वॉशिंगटन डीसी का नया जैन मंदिर

वाशिंगटन डीसी में नए जैन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 31 मई और 1 जून को आयोजित किया जाएगा।

नए जैन मंदिर का निर्माण JSMW द्वारा कराया जा रहा है। /

वाशिंगटन मेट्रोपॉलिटन एरिया की जैन सोसाइटी (JSMW) द्वारा वाशिंगटन डीसी में नए जैन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह 31 मई और 1 जून को आयोजित किया जाएगा। समारोह बेल्ट्सविले, मैरीलैंड में होगा। 

डीसी, मैरीलैंड और उत्तरी वर्जीनिया के जैन समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसकी शुरुआत 2010 में शुरू हुई थी। JSMW के अध्यक्ष विशाल मेहता ने कहा कि यह मंदिर जैन धर्म के सभी संप्रदायों श्वेतांबर, दिगंबर और स्थानकवासी को एकता के सूत्र में जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

उन्होंने बताया कि मंदिर में श्वेतांबर संप्रदाय के लिए श्री संकेश्वर पार्श्वनाथ भगवान और दिगंबर संप्रदाय के लिए श्री आदिनाथ भगवान की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। इसके अलावा स्थानकवासी संप्रदाय की मूर्ति पूजा की परंपरा का सम्मान करते हुए समर्पित ध्यान एवं प्रार्थना स्थल भी बनाया गया है।

JSMW के पब्लिक रिलेशंस डायरेक्टर राहुल जैन ने बताया कि भव्य प्राण प्रतिष्ठा उत्सव 23 मई को उत्थापन और वर्घोडो समारोह के साथ शुरू होगा। उसके बाद 24 मई से 30 मई तक प्रतिष्ठा से पूर्व के अनुष्ठान होंगे। समारोह का समापन 31 मई और 1 जून को प्रतिष्ठा महोत्सव के साथ होगा।  

JSMW बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की चेयरपर्सन डॉ. गीता शाह ने मंदिर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मंदिर हमारे समुदाय की एकता एवं समर्पण का प्रतीक है। यह जैन धर्म के मूल्यों - दया, शांति और समावेशिता को दर्शाता है। यह आगामी पीढ़ियों के लिए भी एक आध्यात्मिक स्थल साबित होगा। 

मंदिर से JSMW के पाठशाला कार्यक्रम को भी संचालित किया जाएगा, जो युवाओं में जैन सिद्धांतों की भावना को बढ़ाएगा। शिक्षा निदेशक मोनिका शाह ने कहा कि यहां बच्चे अहिंसा, अनेकांतवाद और अपरिग्रह जैसे जैन मूल्यों को अपने जीवन में शामिल करना सीखेंगे।

JSMW के उपाध्यक्ष संदीप मेहता ने कहा कि हम पूरे समुदाय को इस अनूठे उत्सव में शामिल होने और इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं। आगामी दिनों में विस्तृत कार्यक्रम, प्रायोजन और स्वयंसेवा सहित के बारे में जानकारी साझा की जाएगी। 
 

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in