ADVERTISEMENTs

IOCUSA के पूर्व महासचिव हरबचन सिंह को संगठन ने दी श्रद्धांजलि

न्यू जर्सी में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व महासचिव दिवंगत हरबचन सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और नेताओं ने सिंह के योगदान को याद किया।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूएसए का स्वर्गीय हरबचन सिंह की याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम। / IOCUSA

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस यूएसए (IOCUSA) के लंबे समय तक महासचिव रहे हरबचन सिंह को संगठन ने श्रद्धांजलि दी। इसके लिए स्मृति समारोह का आयोजन किया गय, जिसमें शामिल हुए पहुंचे सांसद हिबी ईडन और चमाला किरण कुमार रेड्डी ने सिंह के योगदान को याद किया। कार्यक्रम में इसके अलावा IOCUSA के विभिन्न चैप्टर्स के लीडर व सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर दिवंगत हरबचन सिंह की पुत्री प्रवीण सिंह ने परिवार की ओर से पुष्प अर्पित किए।

यह श्रद्धांजलि सभा 26 सितंबर को IOCUSA के न्यू जर्सी, तेलंगाना और केरल चैप्टर के सहयोग से आयोजित की गई।

स्वर्गीय हरबचन सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा। / IOCUSA

संगठन के सदस्यों ने इस मौके पर पहुंचे सांसद हिबी ईडन और सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने स्वर्गीय सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, और  भारत के वर्तमान विकास पथ, समावेशी विकास को प्राप्त करने के लिए आवश्यक चुनौतियों और देश को अधिक जीवंत एवं आत्मनिर्भर बनाने में प्रवासी भारतीय समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से बात की।

उन्होंने अपने-अपने राज्यों में विकास और अवसरों पर भी प्रकाश डाला, निर्यात, नवाचार और अन्य उभरते क्षेत्रों में संभावनाओं को रेखांकित किया और प्रवासी सदस्यों को इन क्षेत्रों को और मज़बूत बनाने के लिए अपनी विशेषज्ञता और निवेश का योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

स्वर्गीय हरबचन सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा में सांसदों को स्वागत। / IOCUSA

इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के वैश्विक अध्यक्ष सैम पित्रोदा और श्री राहुल गांधी ने भी शोक संदेश साझा किए। उन्होंने कहा स्वर्गीय सिंह को यूएसए में खासकर न्यूयॉर्क क्षेत्र के लिए हरवचन सिंह को संगठन की गतिविधियों की धुरी माना। इसके ही भारतीय नेताओं ने सिंह की सादगी, राष्ट्र के प्रति समर्पण और निस्वार्थ कार्य की प्रशंसा की और उनके निधन को "आईओसी परिवार और राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया।

कार्यक्रम में IOCUSA के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहिंदर सिंह गिल्जियन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप समाला और न्यू जर्सी चैप्टर के अध्यक्ष पीटर कोठारी के साथ-साथ तेलंगाना चैप्टर के अध्यक्ष राजेश्वर रेड्डी और अध्यक्ष राम गडुला भी उपस्थित थे। केरल चैप्टर से चेयरमैन पॉल करुकापल्ली, आईओसी नेता राजेंद्र दिचपल्ली, उपाध्यक्ष आर. जयचंद्रन और एनजे केरल चैप्टर के अध्यक्ष जेम्स जॉर्ज शामिल हुए। इसके अलावा IOCUSA के उपाध्यक्ष बलदेव रंधावा, कोषाध्यक्ष जोशुआ जय सिंह, महासचिव सोफिया शर्मा और आईटी फोकल प्वाइंट राजीव मोहन भी कार्यक्रम में शिरकत की। 
 

स्वर्गीय हरबचन सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा में सांसदों ने भाषण दिए। / IOCUSA

इस मौके पर जोस चारुमूद ने भी मोहिंदर सिंह और जॉर्ज अब्राहम के साथ मिलकर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्नाटक चैप्टर के अध्यक्ष राजीव गौड़ा, आंध्र प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष श्रीनिवास राव, न्यूयॉर्क चैप्टर के अध्यक्ष इमरान पाशा, अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और आईओसी यूएसए से जुड़े लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 

कार्यक्रम के दौरान  इंडियन ओवरसीज कांग्रेस, यूएसए की ओर से, हरबचन सिंह के परिवार, उनके पुत्र रमेश सिंह, पुत्रियों प्रवीण सिंह और सुखवंत शिमकावेग, और सभी प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की गई।

इस मौके पर IOCUSA  के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहिंदर सिंह गिलजियान ने हरबचन सिंह की अथक सेवा और लोगों को एक साथ लाने में उनकी गर्मजोशी को याद किया। उन्होंने कहा- हरबचन सिंह ने खुद के हर परिस्थियों में कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही के रूप में साबित किया है।

IOCUSA के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम ने कहा कि "उनकी अथक सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि प्रवासी भारतीयों के प्रति उनके गहरे प्रेम और उनकी एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का एक आह्वान था।"

यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा उत्सव में भारत के दिव्य डिजाइनों की AI से कदमताल
 

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video