ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

बोस्टन की पावर लिस्ट-2025 में भारतीय मूल के ये सितारे भी चमके

यह लिस्ट बिजनेस, हेल्थकेयर, डिजाइन और टेक्नोलोजी जैसे क्षेत्रों में लीडरशिप, कम्युनिटी पर प्रभाव और इनोवेशन के लिए सम्मानित करती है।  

(ऊपर बाएं से) अमन नारंग, रीतिका विजय, (नीचे बाएं से) राज शर्मा और रेशमा केवलरमानी / bostonmagazine.com

बोस्टन मैगजीन ने अपनी 2025 पावर लिस्ट में शहर के 150 सबसे प्रभावशाली लोगों को जगह दी है। इनमें भारतीय मूल के कई लोग भी शामिल हैं। यह लिस्ट बिजनेस, हेल्थकेयर, डिजाइन और टेक्नोलोजी जैसे क्षेत्रों में लीडरशिप, कम्युनिटी पर प्रभाव और इनोवेशन के लिए सम्मानित करती है।  

अमन नारंग: रेस्तरां टेक्नोलॉजी में क्रांति  
टोस्ट (Toast) के सह-संस्थापक और सीईओ अमन नारंग ने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को अपने क्लाउड बेस्ड प्लेटफॉर्म से बदल दिया है। उनकी अगुआई में टोस्ट ने हजारों रेस्तरां के संचालन को आसान बनाया है। अब वह अपनी टेक्नोलॉजी को किराना दुकानों और लिक्वर स्टोर्स तक ले जा रहे हैं।

ये भी देखें - प्रियंका चोपड़ा को 'ग्लोबल वैंगार्ड अवार्ड', पहली बार किसी को मिलेगा यह सम्मान

रीतिका विजय: डिजाइन से संवारी जिंदगी
आईए इंटीरियर आर्किटेक्ट्स की मैनेजिंग प्रिंसिपल रीतिका विजय को कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देने वाले वर्कस्पेस डिजाइन करने के लिए जाना जाता है। 25 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने लाखों वर्गफुट के ऑफिस स्पेस को ट्रांसफॉर्म किया है। वह आईए रीच के जरिए ग्लोबल चैरिटेबल अभियानों को भी सपोर्ट करती हैं।  

रेशमा केवलरमानी: बायोटेक में कमाल
वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स की सीईओ रेशमा केवलरमानी ने क्रिस्पर थेरपैटिक्स जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी करके बायोटेक सेक्टर में नए रास्ते खोले हैं। विभिन्न बीमारियों का इलाज सुनिश्चित करने में उनका अहम योगदान है।  

राज शर्मा: वेल्थ मैनेजमेंट एक्सपर्ट
द शर्मा ग्रुप मेरिल के संस्थापक व मैनेजिंग डायरेक्टर राज शर्मा बोस्टन के फाइनेंस सेक्टर की एक हस्ती हैं। क्लाइंट्स की सफलता के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें फोर्ब्स की तरफ से मैसाचुसेट्स की नंबर वन और देश की 10वीं सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट वेल्थ टीम का दर्जा दिलाया है।  
 

Comments

Related