ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

प्रियंका चोपड़ा को 'ग्लोबल वैंगार्ड अवार्ड', पहली बार किसी को मिलेगा यह सम्मान

प्रियंका चोपड़ा का यह सम्मान न केवल उनके करियर की उपलब्धि है, बल्कि भारतीय और एशियाई प्रतिभा को वैश्विक मंच पर मिल रही मान्यता का प्रतीक भी है।

 प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा / Instagram/Priyanka Chopra

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन म्यूजिक सेंटर में 10 मई को आयोजित होने वाले गोल्ड हाउस के चौथे वार्षिक 'गोल्ड गाला' में 'ग्लोबल वैंगार्ड अवार्ड' से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी 'वेरायटी' की रिपोर्ट में दी गई है।

प्रियंका चोपड़ा को यह सम्मान उनकी 25 साल लंबी शानदार और बेमिसाल फिल्मी यात्रा के लिए दिया जा रहा है, जिसमें उन्होंने एशियाई पैसिफिक और वेस्टर्न कल्चर के बीच एक मजबूत पुल का काम किया है। हिन्दी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों 'द मैट्रिक्स रिसररेक्शन्स (2021)' और 'लव अगेन (2023)' तक, उन्होंने अपनी बहुपक्षीय प्रतिभा से दुनियाभर में पहचान बनाई है।

गोल्ड हाउस के सीईओ और को-फाउंडर बिंग चेन ने बताया कि गोल्ड गाला एक ऐसा मंच है, जहां अगली सांस्कृतिक लहर की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा, "हमने मिशेल योह को 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' के लिए उस समय सम्मानित किया था जब उन्होंने ऑस्कर में इतिहास रचा। इसी तरह सिंथिया एरिवो को मिशेल और जॉन एम. चू के साथ 'विकेड' के लिए उस वक्त सराहा जब वह एक पब्लिक फेनोमिना बनी।"

यह भी पढ़ें- कैसे सजी 'शोले'... सिप्पी ने कुछ राज खोले

इस साल का गाला उन लोगों को समर्पित है जिन्होंने न केवल खुद के लिए पहली बार इतिहास रचा, बल्कि दूसरों के लिए भी रास्ता दिखाया।

'गोल्डन गाला' एशियन पैसिफिक और मल्टीकल्चरल एक्सीलेंस का सबसे प्रमुख और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला समारोह माना जाता है। इस आयोजन में 600 से अधिक प्रभावशाली व्यक्ति 2025 की A100 सूची का सम्मान करेंगे, जिसमें साल के 100 सबसे प्रभावशाली एशियन पैसिफिक व्यक्तित्वों को शामिल किया गया है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस का यह सम्मान न केवल उनके करियर की उपलब्धि है, बल्कि भारतीय और एशियाई प्रतिभा को वैश्विक मंच पर मिल रही मान्यता का प्रतीक भी है।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?