ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारत में आर्थिक विकास मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं गवर्नर एबॉट

भारत पहुंचकर गवर्नर एबॉट ने कहा कि भारत सहृदय मेजबानों वाला एक जीवंत देश है। गर्मजोशी से स्वागत के लिए मुंबई में हमारे दोस्तों को धन्यवाद।

 भारत यात्रा के दौरान गवर्नर एबॉट। एबॉट की यह दूसरी भारत है। भारत यात्रा के दौरान गवर्नर एबॉट। एबॉट की यह दूसरी भारत है। / Image : X@Greg Abbott

गवर्नर के आर्थिक विकास और पर्यटन कार्यालय तथा टेक्सास आर्थिक विकास निगम द्वारा भारत में आयोजित आर्थिक विकास मिशन का नेतृत्व स्वयं गवर्नर ग्रेग एबॉट कर रहे हैं। एबॉट ने बताया कि टेक्सास प्रतिनिधिमंडल 20 से 28 जनवरी की भारत यात्रा के दौरान टेक्सास की शक्तिशाली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भारतीय कंपनी के अधिकारियों, व्यापारिक नेताओं और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेगा। 

एबॉट ने बताया कि टेक्सास में भारतीय कंपनियों द्वारा निरंतर व्यापार, रोजगार सृजन और पूंजी निवेश को प्रोत्साहित करना और भारत तथा टेक्सास के बीच पहले से ही मजबूत साझेदारी को और गहरा करना भारत यात्रा का लक्ष्य रहेगा। गवर्नर एबॉट की यह दूसरी भारत है। 

गवर्नर एबॉट ने कहा कि दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और अत्यधिक कुशल और बढ़ते कार्यबल के नाते टेक्सास वैश्विक भागीदारों से व्यापार विस्तार और निवेश के ढेर सारे अवसर प्रदान करता है। व्यापार-अनुकूल माहौल बनाने के प्रति समर्पण के कारण ही टेक्सास अमेरिका और दुनिया का प्रमुख आर्थिक ठिकाना है जहां कंपनियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक स्वतंत्रता और संसाधन उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पास भारत के साथ महत्वपूर्ण उद्योग और व्यापार साझेदारी का विस्तार करने की खासी संभावनाएं हैं। मैं इस आर्थिक विकास मिशन का नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं क्योंकि हम टेक्सास की दीर्घकालिक आर्थिक सफलता की कहानी तथा भावना को भारत के लोगों के साथ साझा करेंगे।

भारत यात्रा पर गवर्नर के साथ प्रथम महिला सेसिलिया एबॉट, राज्य सचिव जेन नेल्सन, गवर्नर के आर्थिक विकास और पर्यटन कार्यालय के कार्यकारी निदेशक एड्रियाना क्रूज़, टेक्सास आर्थिक विकास निगम के उपाध्यक्ष और नेक्स्ट के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल व टेक्सास आर्थिक विकास निगम के अध्यक्ष और सीईओ एरोन डेमर्सन शामिल होंगे। प्रतिनिधिमंडल में 16 से अधिक कंपनियों, समुदायों और आर्थिक विकास संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यापार और आर्थिक विकास नेता भी शामिल हैं। 

Comments

Related