ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

मेहंदी वाले हाथों में लैपटॉप, दुल्हन अपनी शादी में भी ऑन ड्यूटी

वायरल तस्वीर में गौरी अग्रवाल पारंपरिक भारतीय दुल्हन के परिधान में सजी हुई नजर आ रही हैं, लेकिन हाथों में मेहंदी के साथ वह लैपटॉप पर कोडिंग करती दिखती हैं।

अपनी शादी के दिन भी दुल्हन लैपटॉप पर काम करती हुई। / Mehul Agarwal via X

स्टार्टअप की दुनिया में 'हसल कल्चर' किस हद तक जा सकता है, इसकी एक अनोखी मिसाल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सैन फ्रांसिस्को स्थित स्टार्टअप Koyal AI की को-फाउंडर और सीटीओ गौरी अग्रवाल की शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो गई है, जिसने लोगों को दो खेमों में बांट दिया है—कुछ इसे समर्पण की मिसाल बता रहे हैं, तो कुछ प्राथमिकताओं पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय मूल के इंजीनियर ने नस्लवादी ट्रोलर्स को दिया जवाब, xAI में शामिल

वायरल तस्वीर में गौरी अग्रवाल पारंपरिक भारतीय दुल्हन के परिधान में सजी हुई नजर आ रही हैं, लेकिन हाथों में मेहंदी के साथ वह लैपटॉप पर कोडिंग करती दिखती हैं। तस्वीर में दूल्हा उनके बगल में बैठा मुस्कुराते हुए खाना खाता नजर आता है। यह फोटो शादी की रस्म के महज 10 मिनट बाद की बताई जा रही है, जब गौरी अपने स्टार्टअप से जुड़े एक क्रिटिकल बग को ठीक कर रही थीं।

 

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in