FBI की मोस्ट वॉन्टेड सिंडी रोड्रिग्ज भारत से गिरफ्तार, छह साल के बेटे की हत्या का आरोप

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि सिंडी रोड्रिग्ज़ सिंह भारत में छिपी हुई थी। उस पर ढाई लाख डॉलर तक का इनाम था।

सिंडी रोड्रिग्ज भारत से गिरफ्तार / FBI

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने पुष्टि की है कि मोस्ट वॉन्टेड फ्यूजिटिव्स सूची में शामिल सिंडी रोड्रिग्ज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंह पर अपने छह वर्षीय बेटे की हत्या और मुकदमे से बचने के लिए फरार होने का गंभीर आरोप है।

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि सिंडी रोड्रिग्ज़ सिंह भारत में छिपी हुई थी। मार्च 2023 में टेक्सास के एवरमैन शहर में अधिकारियों ने जांच शुरू की थी, जब सिंह का बेटा अक्टूबर 2022 के बाद से कहीं दिखाई नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- 50% टैरिफ की आहट के साथ भारतीय दूत ने 'हिल' पर दबाव बढ़ाया

वेलफेयर चेक के दौरान सिंह ने अधिकारियों को बताया था कि उसका बेटा अपने पिता के साथ मैक्सिको में है। लेकिन दो दिन बाद ही सिंह और उसका पति अपने छह अन्य बच्चों के साथ भारत के लिए रवाना हो गए। बाद में जांच में यह पुष्टि हुई कि लापता बच्चा उस फ्लाइट में नहीं था।

This post is for paying subscribers only

SUBSCRIBE NOW

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in