ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नशे के बदले नाबालिगों का शोषण, US में कुलवीर बराड़ गिरफ्तार

इस मामले की जांच जुलाई 2025 में शुरू हुई थी। उस समय अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति नाबालिग लड़कियों के साथ ड्रग्स और शराब के बदले यौन संबंध बना रहा है।

 कुलवीर एस बरार अमेरिका में भारतीय मूल के एक शराब की दुकान के मालिक हैं कुलवीर एस बरार अमेरिका में भारतीय मूल के एक शराब की दुकान के मालिक हैं / Facebook/@Vancouver Police Department

अमेरिका में भारतीय मूल के लिकर स्टोर मालिक कुलवीर एस बराड़ को वॉशिंगटन राज्य के वैंकूवर पुलिस विभाग ने 13 मार्च को गिरफ्तार किया। बराड़ पर तस्करी, ड्रग्स और नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े 39 आरोप लगाए गए हैं। 

इस मामले की जांच जुलाई 2025 में शुरू हुई थी। उस समय अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति नाबालिग लड़कियों के साथ ड्रग्स, वेप (ई-सिगरेट) और शराब के बदले यौन संबंध बना रहा है। बराड़ को पहली बार 4 दिसंबर 2025 को ट्रैफिक चेक के दौरान पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और उसके घर ‘द कोलंबिया एट द वॉटरफ्रंट’ में सर्च वारंट के तहत तलाशी ली।

उस पर फर्स्ट-डिग्री ट्रैफिकिंग के दो और सेकेंड-डिग्री ट्रैफिकिंग के तीन आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा बराड़ पर एक थर्ड-डिग्री चाइल्ड रेप, एक सेकेंड-डिग्री रेप, एक थर्ड-डिग्री रेप, एक थर्ड-डिग्री चाइल्ड मोलेस्टेशन और नाबालिगों के साथ कमर्शियल सेक्स एब्यूज के तीन मामले दर्ज हैं।

बराड़ पर नाबालिग के यौन शोषण का एक मामला नाबालिगों से जुड़ी अश्लील सामग्री रखने के कई आरोप और नाबालिगों से गलत उद्देश्य से संपर्क करने के पांच मामले भी हैं। उस पर नाबालिगों को ड्रग्स देने के पांच आरोप भी लगाए गए हैं। इसके अलावा नाबालिगों को बेचने के इरादे से ड्रग्स रखने के तीन मामले, एक हमला, चार यौन उद्देश्यों से जुड़े आरोप, तीन बार नाबालिगों को शराब देने और चार बार तंबाकू या वेप उत्पाद देने के आरोप भी शामिल हैं। 

वैंकूवर पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी नाबालिग पीड़ित हो सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस मामले से जुड़ी जानकारी है, तो आगे आकर साझा करें।

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?