ADVERTISEMENTs

कंसास सिटी में भारतीय प्रवासियों के लिए लगेगा कांसुलर कैंप, जानें पंजीकरण समेत पूरी डिटेल

यह कांसुलर कैंप विशेष रूप से उन भारतीय नागरिकों के लिए होगा, जो विभिन्न कांसुलर सेवाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर / Pexels

भारतीय वाणिज्य दूतावास, ह्यूस्टन और इंडिया एसोसिएशन ऑफ कंसास सिटी (IAKC) द्वारा भारतीय मूल के नागरिकों और भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए एक विशेष कांसुलर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 8 मार्च को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक हिंदू मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र, कंसास सिटी में आयोजित होगा।

यह कांसुलर कैंप विशेष रूप से उन भारतीय नागरिकों के लिए होगा, जो विभिन्न कांसुलर सेवाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं। इस अवसर पर, भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अपने OCI कार्ड, आपातकालीन वीज़ा, भारतीय नागरिकता का त्याग, पासपोर्ट नवीनीकरण, ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम (GEP) और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) जैसे आवेदन जमा कर सकते हैं।

कैंप में भारतीय वाणिज्य दूतावास, ह्यूस्टन के अधिकारी आवेदनों और दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। सत्यापन के बाद आवेदकों को अपने दस्तावेज़ों को वीजा फैसिलिटेशन सर्विसेज (VFS), ह्यूस्टन में जमा करना होगा। हालांकि, इस कैंप में पासपोर्ट नवीनीकरण, वीज़ा या OCI कार्ड का तत्काल जारी किया जाना संभव नहीं होगा।

यह आयोजन भारतीय प्रवासियों को कांसुलर सहायता प्राप्त करने और भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों से सीधे संवाद करने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा। इस कैंप में भाग लेने के लिए पूर्व-पंजीकरण आवश्यक है।

स्थान और समय:
तारीख: 8 मार्च 2025
समय: सुबह 10:00 बजे से 4:30 बजे तक
स्थान: हिंदू मंदिर और सांस्कृतिक केंद्र, 6330 Lackman Rd, Shawnee, KS 66217

इस कैंप में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों को पंजीकरण के लिए जल्द ही आधिकारिक सूचना प्राप्त होगी।

Comments

Related

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video