ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

कॉग्निजेंट के CEO रवि कुमार ने भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों की भूमिका को अहम बताया

भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों की भूमिका क्या है? कॉग्निजेंट के सीईओ रवि कुमार एस के अनुसार, यह एक साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रवासी समुदाय से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया है।

कॉग्निजेंट ( Cognizant) के सीईओ और 2025 में प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित रवि कुमार एस / Image- Screengrab from video

कॉग्निजेंट ( Cognizant) के सीईओ और 2025 में प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित रवि कुमार एस ने भारत के जारी बदलाव में भारतीय प्रवासी समुदाय की अहम भूमिका को रेखांकित किया है। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा विदेश में रहने वाले भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इस पुरस्कार को पाने पर अपने विचार साझा करते हुए कुमार ने कहा, 'यह भारत और दुनिया के बीच पुल को मजबूत करने की साझा जिम्मेदारी की एक ताकतवर याद दिलाता है।'

रवि कुमार ने भारतीय प्रवासी समुदाय के व्यापक प्रभाव पर भी जो दिया। इसे उन्होंने वैश्विक नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण शक्ति बताया। उन्होंने कहा, 'फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से 10 प्रतिशत का नेतृत्व भारतीय मूल के लोगों द्वारा किया जा रहा है। प्रवासी समुदाय का प्रभाव तकनीक, संस्कृति और आर्थिक विकास सहित तमाम क्षेत्रों में फैला हुआ है।'

उन्होंने 'विकसित भारत 2047' जैसी पहलों के महत्व पर जोर दिया, जिसका लक्ष्य भारत को उसकी आजादी की शताब्दी वर्ष तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने प्रवासी समुदाय से इसमें योगदान देने का आग्रह किया। 

कौशल विकास के महत्व पर चर्चा करते हुए कुमार ने भारत की प्रतिभा को वैश्विक उद्योग की मांगों के लिए तैयार करने के लिए बेहतर सार्वजनिक-निजी भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा, 'कॉग्निजेंट सिनेप्स और अप्रेंटिसशिप जैसे कार्यक्रम हमारी प्रतिभा को उद्योग के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण हैं।'

मूल रूप से भारत के ओडिशा के रहने वाले रवि कुमार ने राज्य में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के आयोजन के निर्णय का भी स्वागत किया। कृषि अर्थव्यवस्था से इस्पात, एल्यूमीनियम, बिजली और आईटी सेवाओं जैसे उद्योगों के केंद्र में इसके विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'ओडिशा की यात्रा क्षेत्रीय विकास की क्षमता का प्रमाण है। भुवनेश्वर जैसे शहर इनोवेशन और विकास के केंद्र बन रहे हैं।'

रवि कुमार ने प्रवासी समुदाय से भारत की विकास गाथा में शामिल होने का आग्रह किया, खासकर अविकसित क्षेत्रों में। उन्होंने कहा, 'पूर्वी क्षेत्र में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के सरकार के प्रयास एक महत्वपूर्ण पहल हैं। यहां प्रवासी समुदाय साक्षरता, बुनियादी ढांचे में सुधार और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देकर मदद कर सकता है।'

 

Comments

Related