ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर बुडापेस्ट में रंगारंग कार्यक्रम, मनोरम प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

समारोह में अमृता शेरगिल सांस्कृतिक केंद्र (एएससीसी), कोस कैरोली कम्युनिटी सेंटर और एल्पेनरोज डांस ग्रुप कलाकारों ने मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। 

 दूतावास परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। दूतावास परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। / Image: ASCC

भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस देश-दुनिया में देशभक्ति के साथ मनाया गया। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से भी इस अवसर पर भव्य समारोह  का आयोजन किया गया। 

समारोह की शुरुआत हंगरी में भारत के राजदूत पार्थ सत्पथी द्वारा तिरंगा झंडा फहराने और राष्ट्रगान से हुई। उसके बाद राजदूत ने भारतीय राष्ट्रपति का भाषण पढ़ा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। 

राजदूत सत्पथी ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के महत्व और लोकतांत्रिक लोकाचार को रेखांकित किया। उन्होंने हंगरी के गणमान्य नागरिकों, भारतीय प्रवासियों और भारत के मित्रों की कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।

समारोह की शुरुआत झंडारोह और राजदूत के संबोधन से हुई। / Images: ASCC

समारोह में अमृता शेरगिल सांस्कृतिक केंद्र (एएससीसी) ने भारतीय विरासत के रंगारंग प्रदर्शन के तहत पावर पैक्ड सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। एएससीसी के शिक्षक अनिरुद्ध दास, छात्रों और भारतीय प्रवासियों ने ओडिसी, कुचीपुड़ी, लोक नृत्य पेश किए। गिटार और वायलिन की मनोहारी प्रस्तुतियां भी दी गईं। 

कोस कैरोली कम्युनिटी सेंटर और लाइब्रेरी के एल्पेनरोज डांस ग्रुप ने तमस रीच के नेतृत्व में अपनी कला का प्रदर्शन किया। कलाकारों की कलात्मक अभिव्यक्तियों से उत्साहित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। 

बुडापेस्ट स्थित भारतीय दूतावास परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विविधता में एकता की स्थायी भावना और लोकतांत्रिक लोकाचार को प्रदर्शित किया। कलाकारों के अपने कलात्मक कौशल से साथ भारत और हंगरी के बीच दोस्ती को भी मजबूत बनाया।

 

Comments

Leave A Comment

Required fields are marked (*).

Related

Talk to us?