ADVERTISEMENT
मालविका चौधरी
शताब्दी शर्मा / Capacity
न्यू जर्सी स्थित थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स कंपनी कैपेसिटी ने भारतीय-अमेरिकी कार्यकारी शताब्दी शर्मा को अपना मुख्य सूचना अधिकारी यानी CIO नियुक्त किया है। शर्मा कंपनी की वैश्विक तकनीकी रणनीति का नेतृत्व करेंगी। इसके अलावा वह अमेरिका और भारत में इंजीनियरिंग टीमों की देखरेख करेंगी। उनकी यह नियुक्ति लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में डेटा, ऑटोमेशन और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते निवेश के बीच की गई है।
इतना ही नहीं उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब कंपनी अपने फुलफिलमेंट ऑपरेशंस को समर्थन देने के लिए तकनीकी सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रही है। आपको बता दें कि शर्मा के पास एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी और बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रिटेल, कंज्यूमर गुड्स और वैश्विक सप्लाई चेन में काम किया है।
हाल ही में वह PVH कॉर्प में कैल्विन क्लेन के लिए ब्रांड टेक्नोलॉजी लीडर थीं। वहां उन्होंने उत्पाद डिजाइन से लेकर वैश्विक सप्लाई चेन तक पूरी वैल्यू चेन को आधुनिक बनाने का नेतृत्व किया। PVH में उन्होंने ग्लोबल एप्लिकेशन सर्विसेज की वाइस प्रेसिडेंट और ग्लोबल ई-कॉमर्स की डायरेक्टर के रूप में भी काम किया। उन्होंने ई-कॉमर्स, सप्लाई चेन और वैश्विक बिजनेस सिस्टम्स से जुड़े प्लेटफॉर्म का संचालन किया और मैसीज, नॉर्डस्ट्रॉम और जालांडो जैसे रिटेल पार्टनर्स के साथ काम किया।
अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने हिताची कंसल्टिंग, कैनन, वेगमंस और होम डिपो में भी तकनीकी नेतृत्व की भूमिकाएं निभाईं। वहां उन्होंने एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग, वेयरहाउस मैनेजमेंट और ऑर्डर मैनेजमेंट सिस्टम्स को आधुनिक बनाने पर काम किया। शर्मा ने कहा कि कैपेसिटी ने फुलफिलमेंट में मजबूत अनुभव और ज्ञान का आधार बनाया है। मेरा ध्यान ऐसी तकनीकी रणनीति बनाने पर है जो डेटा, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट सिस्टम्स को जोड़कर इस ताकत को और बढ़ाए।
कैपेसिटी के CEO जेफ कैडेन ने कहा कि शताब्दी के पास एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन का अनूठा अनुभव है। उनका दृष्टिकोण हमारी तकनीकी रणनीति को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। शर्मा ने कहा कि कंपनी नई तकनीकों को अपनाने में संतुलित दृष्टिकोण अपनाएगी। AI और ऑटोमेशन में बड़ी संभावनाएं हैं लेकिन इन्हें सोच-समझकर लागू करना जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा ध्यान तकनीक के जरिए अपनी टीमों को सशक्त बनाने और ग्राहकों को बेहतर जानकारी देने पर है। इसके अलावा मजबूत सुरक्षा और गवर्नेंस बनाए रखना भी जरूरी है।
कॉर्पोरेट भूमिका के अलावा शर्मा तकनीक में मेंटरशिप और विविधता से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय हैं। वह Extraordinary Women in Tech के साथ काम करती हैं। उन्हें 2025 Top 20 Women We Admire Award और ISG Women in Digital Silver Luminary Award जैसे सम्मान भी मिल चुके हैं। शर्मा ने यूटा स्टेट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर ऑफ साइंस और बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Already have an account? Log in
PREVIEW OF NEW INDIA ABROAD
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login