 आरोपी अशोक कुमार। / Peel Regional Police
                                आरोपी अशोक कुमार। / Peel Regional Police
            
                      
               
             
            कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रहने वाले 69 साल के एक धार्मिक नेता अशोक कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अशोक कुमार को अशोक शर्मा के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस का कहना है कि उन्हें शक है कि और भी लोग इस मामले में पीड़ित हो सकते हैं।
पुलिस का कहना है कि 3 मार्च को आरोपी एक महिला के घर पर एक धार्मिक रस्म करने गए थे। उसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर यौन शोषण किया। पील रीजनल पुलिस ने अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस की स्पेशल विक्टिम्स यूनिट ने 7 मार्च को अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अब उन्हें ब्रैम्पटन की ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया जाएगा। हालांकि तारीख अभी तय नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि कुमार कई सालों से ब्रैम्पटन में धार्मिक नेता के तौर पर काम कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि और भी लोग इस मामले में पीड़ित हो सकते हैं।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login