ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

अरुणाचल की बेटी पुण्यो ने किया कमाल, वारविक यूनिवर्सिटी में हासिल की प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप

अरुणाचल प्रदेश की पुण्यो नांपी ने कमाल कर दिखाया है। उन्हें इंग्लैंड की प्रतिष्ठित वारविक यूनिवर्सिटी में चांसलर्स इंटरनेशनल स्कॉलरशिप मिली है, जो दुनिया भर के सिर्फ 42 स्टूडेंट्स को मिलती है। इस स्कॉलरशिप से वो केमिस्ट्री में पीएचडी करेंगी।

भारत में अरुणाचल प्रदेश की होनहार छात्रा पुण्यो नांपी। / LinkedIn

भारत में अरुणाचल प्रदेश की एक होनहार छात्रा पुण्यो नांपी ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया है। कैमिस्ट्री में ग्रेजुएशन करने वाली पुण्यो को इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक में चांसलर्स इंटरनेशनल स्कॉलरशिप हासिल की है। ये बहुत मुश्किल स्कॉलरशिप होती है, इसमें सिलेक्शन पाना बड़ी बात है। यह पुण्यो की उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि को दर्शाता है।

जिरो (लोअर सुबनसिरी जिला, अरुणाचल प्रदेश) की रहने वाली पुण्यो, पुण्यो याकांग और स्वर्गीय पुण्यो टाडो की बेटी हैं। उन्होंने सेंट जोसेफ कॉलेज, दार्जिलिंग से केमिस्ट्री में बीएससी (ऑनर्स) किया और 2022 में अपनी क्लास में टॉप किया। इसके बाद उन्होंने IIT जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्‍टर्स (JAM) पास किया और IIT मद्रास से केमिस्ट्री में मास्टर्स की डिग्री फर्स्ट क्लास ऑनर्स से पूरी की। ये जानकारी द अरुणाचल टाइम्स ने दी है।

चांसलर्स इंटरनेशनल स्कॉलरशिप दुनियाभर के सिर्फ 42 बेहतरीन छात्रों को मिलती है, वो भी अलग-अलग पीएचडी प्रोग्राम्स में। पुण्यो वारविक यूनिवर्सिटी में केमिस्ट्री में अपनी पीएचडी करेंगी। ये यूनिवर्सिटी रसेल ग्रुप की मेंबर है और QS वर्ल्ड रैंकिंग 2025 में दुनिया में 69वें नंबर पर है।

इस स्कॉलरशिप में मिलता है:

  • 3.5 साल की पूरी ट्यूशन फीस।
  • हर साल लगभग 27,400 डॉलर (22.75 लाख रुपये) का मेंटेनेंस स्टाइपेंड। ये UK रिसर्च एंड इनावेशन (UKRI) के हिसाब से मिलेगा।
  • रिसर्च से जुड़े खर्चों के लिए 6,000 डॉलर (5 लाख रुपये) का रिसर्च, ट्रेनिंग और सपोर्टिंग ग्रांट (RTSG)।
  • अगर जरूरत होगी तो इमिग्रेशन के खर्चों में भी मदद।

ध्यान रहे, वारविक यूनिवर्सिटी में हर साल की ट्यूशन फीस करीब 41,200 डॉलर (34.19 लाख रुपये) है। इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप के लिए पुण्यो का चुना जाना उनकी शानदार पढ़ाई और साइंस रिसर्च में उनकी काबिलियत को दिखाता है।

Comments

Related

To continue...

Already have an account? Log in

Create your free account or log in