रंगों के पर्व होली की धूम पूरी दुनिया में है। लोग इस त्योहार को उल्लास और उत्साह के साथ मना रहे हैं। ऐसे में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी रंगों के पर्व को खास तरीके से मनाया है। गार्सेटी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए होली के त्योहार के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह भारत में अपनी पहली होली अमेरिकी मेवों से बनी स्वादिष्ट गुझिया के साथ मना रहे हैं।
उन्होंने होली को परंपराओं का एक आनंददायक मिश्रण और अमेरिका-भारत दोस्ती का उत्सव बताया है। गार्सेटी ने लिखा, 'मैंने लॉस एंजिल्स में होली समारोह मनाया है, लेकिन रंगों के त्योहार के लिए यहां भारत से बेहतर कुछ नहीं है।'
अपने वीडियो संदेश में अमेरिकी राजदूत ने होली मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैं सभी को होली की शुभकामनाएं देना चाहता हूं। हमारे पास यह अद्भुत गुझिया है, जिसमें कुछ मेवों के साथ एक अमेरिकी जुड़ाव है। अपने संदेश में संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच दोस्ती पर जोर देते हुए गार्सेटी ने कहा, मैंने लॉस एंजिल्स में जीवंत होली समारोह मनाया है, लेकिन रंगों के त्योहार के लिए भारत से बेहतर कुछ नहीं है। #CelebrateWithUS।
भारत में अमेरिकी दूतावास भी होली समारोह में शामिल हुआ, जिसमें सभी भारतीयों को 'होली है' के साथ अपनी शुभकामनाएं दीं। दूतावास के होली समारोह में जीवंत वातावरण और मस्ती का वर्णन करते हुए, उन्होंने हैशटैग #USIndiaDosti के तहत होली की भावना को पूरे वर्ष जीवित रखने और दोनों देशों के बीच अधिक मित्रता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इससे पहले मार्च में राजदूत गार्सेटी ने भारत मंडपम में विदेशी कृषि सेवा (FAS) टेस्ट ऑफ अमेरिका बूथ का उद्घाटन किया था। बूथ ने डक और टर्की सैंडविच सहित विभिन्न सैंपल का प्रदर्शन किया, साथ ही साथ होली त्योहार का पकवान 'गुजिया' अमेरिकी पेकान के साथ बनाया गया।
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
Comments
Start the conversation
Become a member of New India Abroad to start commenting.
Sign Up Now
Already have an account? Login