ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

भारतीय मूल के पूर्व छात्रों ने BITS पिलानी में छात्रवृत्ति के लिए दिया धन

संस्थान ने कहा कि ये छात्रवृत्तियां अलग-अलग बैच के पूर्व छात्रों द्वारा शुरू की गई हैं। 1963 बैच के कृष्ण सारस्वत और 2005 बैच के कृष्ण श्रीधर और अरुषि अग्रवाल शामिल हैं।

 कृष्णा सारस्वत/कृष्णा श्रीधर कृष्णा सारस्वत/कृष्णा श्रीधर / LinkedIn

BITS पिलानी ने 5 लाख डॉलर की नई छात्रवृत्तियों की घोषणा की है जिसमें भारतीय मूल के कृष्ण सारस्वत और कृष्ण श्रीधर भी दानदाताओं में शामिल हैं। संस्थान का कुल फंड 4.5 करोड़ डॉलर से अधिक हो गया है। संस्थान ने कहा कि ये छात्रवृत्तियां अलग-अलग बैच के पूर्व छात्रों द्वारा शुरू की गई हैं। आपको बताएं कि 1963 बैच के कृष्ण सारस्वत और 2005 बैच के कृष्ण श्रीधर और अरुषि अग्रवाल शामिल हैं।

कृष्ण सारस्वत एक प्रमुख दानदाता हैं। वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर एमेरिटस रह चुके हैं। उन्होंने BITS पिलानी से इलेक्ट्रॉनिक्स में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड से मास्टर और पीएचडी की डिग्री हासिल की। वह बाद में वहीं शिक्षक भी बने।

अपने करियर में उन्होंने सेमीकंडक्टर तकनीक, चिप निर्माण और नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स पर काम किया। उन्हें इस क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मैं पिलानी में पला-बढ़ा और पढ़ा हूं। मेरी सफलता का श्रेय यहां की शिक्षा और मेरे माता-पिता को जाता है। उन्होंने कहा कि वह इस छात्रवृत्ति को शुरू करने के लिए आभारी हैं। 

कृष्ण श्रीधर भी दानदाताओं में शामिल हैं। वह क्वालकॉम में इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष हैं और एआई तकनीक पर काम करते हैं। उन्होंने BITS पिलानी से कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय से पीएचडी की। उन्होंने टेट्रा एआई नाम की कंपनी भी शुरू की थी। बाद में इसे क्वालकॉम ने खरीद लिया। उन्होंने पहले एप्पल में भी काम किया। वह मशीन लर्निंग तकनीक पर काम कर चुके हैं। 

श्रीधर और अग्रवाल ने कहा कि BITS पिलानी ने हमारी जिंदगी बदल दी। हम चाहते हैं कि और छात्र भी इसका लाभ लें। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब संस्थान 10 करोड़ डॉलर का लक्ष्य हासिल करने की ओर बढ़ रहा है। BITS पिलानी ने कहा कि अब 300 से ज्यादा छात्रवृत्तियां पूर्व छात्रों द्वारा दी जा रही हैं। संस्थान हर साल चार में से एक छात्र को आर्थिक मदद देता है।

Comments

Related