ADVERTISEMENT

अक्षय कुमार ने जारी किया भगवान शिव को समर्पित म्यूजिक वीडियो शंभू

इस वीडियो में भगवान शिव का बखान करते हुए अक्षय अपनी अदाकारी का पूजा जलवा दिखाते हैं। जो रूप अक्षय ने लिया है जाहिर है कि वह किसी न किसी रूप में महादेव से मेल खाता है। मगर इस वीडियो में आप अक्षय कुमार के शरीर पर टैटू भी देख सकते हैँ।

इस म्यूजिक वीडियो की खासियत यह है कि इसमें अक्षय ने अपनी आवाज भी दी है। / Image : X@Akshay Kumar

इंटरनेशनल मेगास्टार अक्षय कुमार ने भगवान शिव को समर्पित म्यूजिक वीडियो 'शंभू' रिलीज किया है। म्यूजिक वीडियो का प्रीमियर सोशल मीडिया पर किया गया। म्यूजिक वीडियो में अक्षय कुमार अपने चित-परिचित अंदाज में भगवान शिव की महिमा का बखान करते हैं। इस म्यूजिक वीडियो की खासियत यह है कि इसमें अक्षय ने अपनी आवाज भी दी है। महादेव के महिमा-मंडन का यह वीडियो देखते ही बनता है। 
 
इस वीडियो में भगवान शिव का बखान करते हुए अक्षय अपनी अदाकारी का पूजा जलवा दिखाते हैं। जो रूप अक्षय ने लिया है जाहिर है कि वह किसी न किसी रूप में महादेव से मेल खाता है। मगर इस वीडियो में आप अक्षय कुमार के शरीर पर टैटू भी देख सकते हैँ। पूरी वेशभूषा रहस्य और रोमांच के वातावरण को निखारती है। अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर लोगों के बीच हमेशा से प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। इस वीडियो में अक्षय ने अपने एब्स दिखाये हैं।  

वीडियो का एक आकर्षण भगवान महादेव तो अपने आप में हैं ही क्योंकि वे शक्ति के साथ ही सादगी के भी प्रतीक हैं। उनका चेहरा हमेशा से तेजमय रहा है। अक्षय कुमार ने भी शंभू में अपने चेहरे के हाव-भाव पर विशेष ध्यान दिया है। यही नहीं वह गाने में अपनी आवाज देकर अपनी संगीत क्षमता भी दिखाते हैं।

सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोज के साथ मिलकर यह तिकड़ी इस संगीत वीडियो को आध्यात्मिकता से भर देती है।  अभिनव शेखर द्वारा लिखे गए गीत और विक्रम मॉन्ट्रोज की भावपूर्ण रचना भक्ति और कलात्मक अभिव्यक्ति का एक सहज मिश्रण बन जाती है। 
 
अक्षय कुमार ने इस म्यूजिक वीडियो को अपने तमाम सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया है और साथ में अपना उत्साह दर्शाते हुए लिखा है कि भगवान शिव के लिए हमारी यह दिव्य श्रद्धांजलि है। शंभू अब आप सबके बीच हैं। 
 

Comments

ADVERTISEMENT

 

 

 

ADVERTISEMENT

 

 

E Paper

 

 

 

Video

 

Related